अच्छी नींद के लिए योग: रात को सुकून भरी नींद पाने के 5 प्रभावी योगासन

Published on

Follow on:

स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खान-पान के साथ अच्छी नींद भी जरुरी है। हालांकि, आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण नींद पूरी न होने की समस्या आम हो चुकी है। ज्यादातर लोग रात को देर तक जागते हैं या ठीक से नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। हालांकि, इस समस्या […]

स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खान-पान के साथ अच्छी नींद भी जरुरी है। हालांकि, आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण नींद पूरी न होने की समस्या आम हो चुकी है। ज्यादातर लोग रात को देर तक जागते हैं या ठीक से नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। हालांकि, इस समस्या से निजात पाने का एक आसान तरीका है।

तनाव और थकान दूर करें: इन योगासनों से पाएं गहरी नींद

योग नींद न आने की समस्या को दूर करने में काफी मददगार हो सकता है। कुछ खास योगासन करके आप रात को सुकून भरी नींद ले सकते हैं। आइए जानें अच्छी नींद के लिए 5 योगासन –

बालासन (Child’s Pose): मन को शांत करने वाला योगासन

बालासन स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। यह दिमाग को शांत करता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है। बालासन करने से आपके मसल्स भी रिलैक्स होते हैं, जिससे दिनभर की थकान दूर होती है।

बालासन कैसे करें?

  • घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने कूल्हों को एड़ियों पर टिकाएं।
  • आगे की ओर झुकते हुए माथे को जमीन पर रखें।
  • हाथों को सामने की ओर सीधा फैलाएं।
  • गहरी सांस लेते हुए इस पोजिशन में 2-5 मिनट तक रहें, फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

उत्तानासन (Standing Forward Bend): नर्वस सिस्टम को आराम

उत्तानासन नर्वस सिस्टम को शांत करता है, जिससे तनाव कम होता है और रात को अच्छी नींद आती है।

उत्तानासन कैसे करें?

  • सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर उठाएं।
  • आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें।
  • सिर को ढीला छोड़ दें और घुटनों को सीधा रखें (अगर कमर में दर्द हो तो घुटने मोड़ सकते हैं)।
  • 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी पोजिशन में रहें।

विपरीत करनी (Legs-Up-The-Wall Pose): बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और नींद

यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और नर्वस सिस्टम को आराम देता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

विपरीत करनी कैसे करें?

  • दीवार के पास जमीन पर लेट जाएं और
  • पैरों को दीवार पर ऊपर की ओर फैला लें।
  • हाथों को शरीर के पास रखें या पेट पर रख लें।
  • आंखें बंद करके गहरी सांस लें और 5-10 मिनट तक इसी पोजिशन में रहें, फिर नॉर्मल हो जाएं।

शवासन (Corpse Pose): शरीर और मन की पूर्ण शांति

शवासन एक ऐसा योगासन है, जिसमें शरीर को पूरा रिलैक्स हो जाता है। इस आसन को करने से शरीर और मन को शांति मिलती है। यह आसान इनसोम्निया से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

शवासन कैसे करें?

  • पीठ के बल लेट जाएं और हाथ-पैरों को ढीला छोड़ दें।
  • आंखें बंद करके धीरे-धीरे सांस लें और शरीर को रिलैक्स करने की कोशिश करें।
  • 10-15 मिनट तक इस पोजिशन में रहें।

सुप्त बद्धकोणासन (Reclining Bound Angle Pose): तनाव और थकान से मुक्ति

यह आसन तनाव और थकान को दूर करता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है।

सुप्त बद्धकोणासन कैसे करें?

  • पीठ के बल लेट जाएं और पैरों के तलवों को जोड़कर घुटनों को दोनों ओर खोलें।
  • हाथों को शरीर से दूर फैलाकर रखें या पेट पर रख लें।
  • आंखें बंद करके 5-10 मिनट तक गहरी सांस लेते रहें।

बेहतर नींद के लिए अतिरिक्त सुझाव

इन योगासनों को रात के समय करने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। इसके अलावा, सोने से पहले इन आसनों को करने के साथ-साथ गर्म दूध पीना, मोबाइल का इस्तेमाल कम करें और अपने बेडरूम में शांत वातावरण बनाएं।

योग और स्वस्थ आदतों का संयोजन अच्छी नींद के लिए महत्वपूर्ण होता है । इसे रेगुलर और सुचारु रूप से करते रहें ।

संबंधित खबरें

पिता का कारोबार डूबा तो बांटे पर्चे, आज ₹3000 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं

हर सफल बिजनेस के पीछे करोड़ों रुपये की पूंजी नहीं होती, बल्कि एक ऐसा...

लॉन्ड्री बिज़नेस से कैसे खड़ी कर दी 160 करोड़ की कंपनी ? अरुणाभ सिन्हा की कहानी

भारत के सर्विस सेक्टर में लॉन्ड्री एक ऐसा वर्टिकल था जिसे दशकों तक 'लो-मार्जिन',...

एक टेंपो ड्राइवर कैसे बना शंख एयरलाइंस के मालिक? श्रवण कुमार विश्वकर्मा की कहानी

ज़मीन पर चलने वाले अक्सर आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ...

एक मामूली MR ने कैसे खड़ी कर दी अरबों की कंपनी Mankind Pharma? रमेश जुनेजा की कहानी

कहते है असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है और अगर सफलता की सीढ़ी...

किसान के बेटे ने कैसे खड़ी की 23,000 करोड़ की कंपनी? पीएनसी मेनन की कहानी

भारत में आपने कई अरबपति कारोबारियों के संघर्ष की कहानियां सुनी होंगी। उनमें से...