Home Blog Page 2

लॉन्ड्री बिज़नेस से कैसे खड़ी कर दी 160 करोड़ की कंपनी ? अरुणाभ सिन्हा की कहानी

भारत के सर्विस सेक्टर में लॉन्ड्री एक ऐसा वर्टिकल था जिसे दशकों तक ‘लो-मार्जिन’, ‘श्रम-साध्य’ और पूरी तरह से ‘हाइपर-लोकल’ मानकर संगठित कॉर्पोरेट बिज़नेस ने नजरअंदाज किया। लेकिन, इसी असंगठित ढांचे के बीच IIT बॉम्बे का एक छात्र ने मानकीकरण और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इसे 160 करोड़ रुपये सालाना कमाई करने वाला एक कंपनी खड़ी कर दी। मिलिए अरुणाभ सिन्हा से, जिन्होंने 50-60 निवेशकों के “NO” सुनने के बाद भी हार नहीं मानी और UClean जैसी कंपनी खड़ी कर दी। UClean Succees Story की यह कहानी बताती है कि कैसे एक बुनियादी, रोजमर्रा की ज़रूरत को स्केलेबल और फ्रेंचाइजी-आधारित बिज़नेस मॉडल में ढाला जा सकता है।

UClean Success Story: Arunabh Sinha Founder of UClean
UClean Success Story: Arunabh Sinha Founder of UClean

गंदे तौलिये से मिला ‘करोड़ों’ का आइडिया

साल 2015 के आसपास भारत में OYO और Treebo जैसे बजट होटल्स का दौर शुरू हो रहा था। अरुणाभ सिन्हा उस वक्त ट्रीबो होटल्स में काम कर रहे थे। ट्रीबो होटल्स के साथ काम करते हुए अरुणाभ सिन्हा के सामने लिनेन की गुणवत्ता को लेकर बड़ी समस्या आ रही थी, ग्राहक कमरों से खुश थे, लेकिन गंदे तौलिये, बेडशीट और पर्दों के कारण होटल्स की रेटिंग गिर रही थी।

यह भी पढ़ें: एक मामूली MR ने कैसे खड़ी कर दी अरबों की कंपनी Mankind Pharma?

जब उन्होंने मार्केट रिसर्च किया, तो पाया कि भारत का 99% लॉन्ड्री बाज़ार पूरी तरह असंगठित है। यह सेक्टर पारंपरिक धोबियों या स्थानीय प्रेस वालों पर निर्भर था, और जिसमे कई सारी खामियों थी जैसे कि कपड़ा धोते समय पानी और डिटर्जेंट की गुणवत्ता का कोई मानक नहीं था, समय की भी अनिश्चितता बनी रहती थी जिससे डिलीवरी का समय तय नहीं होता था और ना ही सेवायों का मूल्य निधारित रहती थी। कंपनी के संस्थापक अरुणाभ सिन्हा की पृष्ठभूमि ने उन्हें इस समस्या को एक बिज़नेस अवसर के रूप में देखने की क्षमता दी।

IIT से लॉन्ड्री तक का सफर

अरुणाभ की पृष्ठभूमि बहुत मजबूत थी। भागलपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार से निकले अरुणाभ ने IIT बॉम्बे से मेटलर्जी में डिग्री ली थी। टाटा स्टील और ZS Associates में काम करने के बाद, उन्होंने अपनी पहली कंपनी ‘फ्रैनग्लोबल’ (Franglobal) बेची और बाद में ट्रीबो में काम किया जिसके उनके पास कॉर्पोरेट संरचना और फ्रैंचाइज़िंग की समझ ने ही यूक्लीन के विस्तार की नींव रखी।

2016 में, उन्होंने जॉब छोड़ी और यूक्लीन का ब्लूप्रिंट तैयार किया। उन्होंने तय किया कि वे खुद की बड़ी फैक्ट्रियां लगाने के बजाय ‘एसेट लाइट’ फ्रैंचाइज़ी मॉडल अपनाएंगे। लेकिन रास्ता आसान नहीं था। जब वे फंडिंग के लिए निवेशकों के पास गए, तो 50 से 60 निवेशकों ने उनके प्रस्ताव को यह कहकर खारिज कर दिया कि “लॉन्ड्री कोई स्केलेबल बिज़नेस नहीं है, इसमें पैसा नहीं बनेगा, और खुद के बड़े प्रोसेसिंग यूनिट्स (Centralized Hubs) लगाने में भारी पूंजी (Capex) लगती, जो उनके पास नहीं थी।

अरुणाभ ने तय किया कि वे इंफ्रास्ट्रक्चर खुद खड़ा करने के बजाय ऐसे भागीदारों को ढूंढेंगे जो निवेश करें, और यूक्लीन उन्हें ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी और मशीनरी सपोर्ट देगा। दिल्ली-एनसीआर के एक निवेशक, जो पहले से ड्राई-क्लीनिंग बिज़नेस में थे, ने 25 लाख रुपये का शुरुआती निवेश किया और मशीनें उपलब्ध कराईं। यह ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ कंपनी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

यह भी पढ़ें: एक टेंपो ड्राइवर कैसे बना शंख एयरलाइंस के मालिक?

वो 3 फैसले जिन्होंने बाजी पलट दी

फंडिंग और पहले रणनीतिक साझीदार के मिलने के बाद, 2017 में अरुणाभ ने अपनी पत्नी गुंजन तनेजा के साथ मिलकर ऑपरेशन्स शुरू किए। एग्जीक्यूशन में तीन प्रमुख पिलर्स पर फोकस किया गया:

  • मूल्य निर्धारण में बदलाव: पारंपरिक ड्राई क्लीनर्स ‘प्रति कपडा’ (Per Piece) चार्ज करते थे, जो महंगा पड़ता था। यूक्लीन ने ‘प्रति किलो’ (Per Kg) का मॉडल अपनाया, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह सेवा किफायती हो गई।
  • टेक्नोलॉजी एकीकरण: एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया जिससे ग्राहक पिक-अप और ड्रॉप शेड्यूल कर सकें। इसमें ‘लाइव ट्रैकिंग’ की सुविधा दी गई, जिससे भरोसे की समस्या हल हुई।
  • तेज़ विस्तार (Rapid Expansion): कंपनी ने टियर-1 शहरों तक सीमित रहने के बजाय टियर-2 और टियर-3 शहरों में आक्रामक रूप से फ्रैंचाइज़ी बांटी। इससे कंपनी का नेटवर्क तेज़ी से फैला, बिना कंपनी की बैलेंस शीट पर भारी कर्ज या अचल संपत्ति का बोझ डाले।

आज यूक्लीन भारत की सबसे बड़ी लॉन्ड्री और ड्राई-क्लीनिंग चेन्स में से एक बन चुकी है। यूक्लीन की वृद्धि केवल एक कंपनी की सफलता नहीं है, बल्कि यह भारत में बदल रहे सामाजिक और आर्थिक ढांचे का भी संकेत है। कंपनी के पास 800 से अधिक आउटलेट्स का नेटवर्क है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का सालाना टर्नओवर 160 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुका है, वही 24 घंटे के भीतर डिलीवरी के वादे ने ग्राहक प्रतिधारण (Customer Retention) में मदद की है। लॉन्ड्री जैसे कम मार्जिन वाले बिज़नेस में इतना बड़ा वॉल्यूम और नेटवर्क खड़ा करना यह साबित करता है कि ऑपरेशनल एफिशिएंसी से इस सेक्टर में भी पैसा बनाया जा सकता है।

UClean Revenue Growth and Store Expansion Chart
UClean Revenue Growth and Store Expansion Chart

U-Clean की इतनी तेजी से बढ़ने के कारण

यूक्लीन की सफलता केवल एक कंपनी की सफलता नहीं है, बल्कि यह भारत में बदल रहे सामाजिक और आर्थिक ढांचे का भी संकेत है।शहरों में छोटे होते घर और सूखने की जगह की कमी ने लॉन्ड्री सर्विस की मांग बढ़ाई है। मेट्रो जैसे शहरों में घरेलू कामगारों की बढ़ती लागत और उनकी अनुपलब्धता ने मध्यम वर्ग को इस प्रोफेशनल सेवाओं की ओर ध्यान खींचा है। वही भारत सरकार का डिजिटल इंडिया मिशन ने तहत UPI और ऐप-आधारित सेवाओं के प्रति उपभोक्ताओं की सहजता ने इस मॉडल को स्वीकार्य बनाया है।

U-Clean के सामने चुनौतियां

    वर्तमान में, यूक्लीन एक स्थापित ब्रांड है, लेकिन चुनौतियां अब भी बरकरार हैं। फ्रैंचाइज़ी मॉडल में सबसे बड़ा जोखिम ‘गुणवत्ता नियंत्रण’ का होता है। जैसे-जैसे आउटलेट्स की संख्या बढ़ती है, हर स्टोर पर समान सर्विस स्टैंडर्ड बनाए रखना कठिन हो जाता है। इसके अलावा, बाजार मे तेजी से हो रहे बदलाव, कई नए स्थानीय एग्रीगेटर्स और हाइपर-लोकल स्टार्टअप्स आ गए हैं, जिससे मूल्य प्रतियोगिता बढ़ रही है जिससे कंपनी को भविष्य मे काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी के लिए अगला चरण केवल नए स्टोर खोलना नहीं, बल्कि अपने मौजूदा फ्रैंचाइज़ी नेटवर्क की प्रॉफिटेबिलिटी बनाए रखना और बदलती तकनीक के साथ मशीनों को अपग्रेड करना होगा।

    यह कहानी दिखाती है कि इनोवेशन का मतलब हमेशा कोई नया आविष्कार करना नहीं होता। कई बार एक सदियों पुरानी, अस्त-व्यस्त व्यवस्था को व्यवस्थित करना ही सबसे बड़ा बिज़नेस अवसर होता है।

    एक टेंपो ड्राइवर कैसे बना शंख एयरलाइंस के मालिक? श्रवण कुमार विश्वकर्मा की कहानी

    ज़मीन पर चलने वाले अक्सर आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ जिद्दी लोग ऐसे होते हैं जो उस आसमान को अपनी मुट्ठी में कर लेते हैं। यह कहानी किसी अरबपति खानदान के वारिस की नहीं है, बल्कि उस शख्स की है जिसने कभी उत्तर प्रदेश के कानपुर की धूल भरी गलियों में टेंपो चलाया, बसों में धक्के खाए और एक आम आदमी का जीवन जिया, वही शख्स आज देश के आसमान में अपनी खुद की एयरलाइन (Airline) उड़ाने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं— श्रवण कुमार विश्वकर्मा (Shankh Airlines Owner Shravan Vishwakarma Story) की, जो यूपी से निकलकर भारत के एविएशन सेक्टर में एक नई क्रांति लाने वाले हैं।

    उन्होंने एक सपना देखा था: “हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज का सफर कराना।” और अब, उनका यह सपना हकीकत बनने जा रहा है। उनकी कंपनी ‘शंख एयरलाइंस’ (Shankh Airlines) को सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। आइए जानते हैं फर्श से अर्श तक के इस सफर की पूरी कहानी।

    कौन हैं श्रवण कुमार विश्वकर्मा (Shravan Vishwakarma Story)?

    श्रवण कुमार विश्वकर्मा का ताल्लुक कानपुर, उत्तर प्रदेश से है। एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे श्रवण पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज नहीं थे। उनका मन किताबों में कम और दुनियादारी में ज्यादा लगता था, जिसके कारण उनकी शिक्षा जल्दी छूट गई। लेकिन डिग्री न होने का मतलब यह नहीं था कि उनके पास विजन नहीं था।

    Shankh Airlines Owner Shravan Vishwakarma Story
    Shankh Airlines Owner Shravan Vishwakarma Story

    उन्होंने खुद को बिजनेस की दुनिया में झोंक दिया। शुरुआत में लोहे के सरिये (TMT) का कारोबार किया, फिर सीमेंट और माइनिंग में हाथ आजमाया। लेकिन असली पहचान उन्होंने ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बनाई, जहाँ उन्होंने ट्रकों का एक विशाल बेड़ा खड़ा कर दिया। श्रवण कुमार अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं—

    यह भी पढ़ें: एक मामूली MR ने कैसे खड़ी कर दी अरबों की कंपनी Mankind Pharma?

    “नीचे से ऊपर आने वाला आदमी साइकिल, बस, ट्रेन और टेंपो… सब कुछ देखता है। मैंने न सिर्फ टेंपो में सफर किया है, बल्कि दोस्तों के टेंपो खुद चलाए भी हैं।”

    उनका यही ज़मीनी अनुभव आज उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्हें पता है कि आम आदमी क्या चाहता है।

    शंख एयरलाइंस को मिली हरी झंडी (NOC जारी)

    श्रवण कुमार के सपनों को पंख तब मिले, जब 24 दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उनकी कंपनी ‘शंख एयर’ को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी कर दिया। यह यूपी की पहली अपनी एयरलाइन होगी। शंख एयरलाइंस के साथ-साथ दो और एयरलाइंस— ‘अल हिंद एयर’ और ‘फ्लाई एक्सप्रेस’ को भी मंजूरी मिली है। लेकिन चर्चा का विषय शंख एयर इसलिए है क्योंकि इसके मालिक की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है।

    एयरलाइन का नाम ‘शंख’ ही क्यों?

    जब उनसे पूछा गया कि एयरलाइन का नाम ‘शंख’ क्यों रखा, तो उनका जवाब बहुत ही दिलचस्प और सांस्कृतिक था। वे कहते हैं कि ‘शंख’ भारतीय संस्कृति में एक पवित्र प्रतीक है। “हर घर में शंख होता है, लेकिन हर कोई उसे बजा नहीं पाता। हम भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं— जो सबके पास हो (सुलभ हो), लेकिन जिसकी पहचान सबसे अलग हो।”

    यह भी पढ़ें: किसान के बेटे ने कैसे खड़ी की 23,000 करोड़ की कंपनी? पीएनसी मेनन की कहानी

    करीब 3-4 साल पहले उन्हें लगा कि एविएशन सेक्टर में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने महसूस किया कि हवाई सफर अब लग्जरी नहीं, बल्कि वक्त की जरूरत बन गया है। लेकिन एक आम आदमी के लिए टिकट का दाम आज भी सबसे बड़ी बाधा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए ‘शंख एयर’ का जन्म हुआ।

    Shravan Vishwakarma Story: Shankh Airlines Plane Concept Art and Logo
    Shravan Vishwakarma Story: Shankh Airlines Plane Concept Art and Logo

    त्योहारों पर नहीं बढ़ेगा किराया (No Dynamic Pricing)

    आजकल हम देखते हैं कि दिवाली या छठ पूजा पर हवाई टिकट के दाम 3-4 गुना बढ़ जाते हैं, त्योहारों पर बढ़ते किराए किसी तकनीकी मजबूरी का नहीं, बल्कि उस सोच का नतीजा हैं जहाँ भीड़ को मौका समझा जाता है। लेकिन श्रवण कुमार ने एक ऐसा वादा किया है जो अगर सच हुआ, तो यह गेम-चेंजर साबित होगा। शंख एयरलाइंस ने नो डायनामिक प्राइसिंग का दावा किया है श्रवण कुमार का स्पष्ट कहना है: “सुबह ₹5,000 की टिकट शाम को ₹25,000 की नहीं होगी।” चाहे होली हो, दिवाली हो या महाकुंभ… मांग बढ़ने पर भी उनकी एयरलाइन का किराया आसमान नहीं छुएगा।

    उनका बिज़नेस मॉडल एकदम साफ है— मध्यम वर्ग पर फोकस, फिक्स रेट, सीमित मुनाफा और भरोसेमंद सेवा। यह कहानी सिर्फ एक बिज़नेस लॉन्च की नहीं, बल्कि एक दृढ़ संकल्प की है कि कैसे एक आम आदमी का सपना देश के पूरे एविएशन सेक्टर को चुनौती दे सकता है।

    किस्सा 1975 का: जब देव आनंद ने इंदिरा गांधी के विरोध मे बना ली थी अपनी पार्टी!

    देव आनंद… हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम जो अपनी तिरछी चाल, अलग ‘स्टाइल’ और सदाबहार रोमांस के लिए जाना जाता था। उनकी दीवानगी का आलम यह था कि एक दौर में यह अफवाह भी उड़ गई थी कि देव आनंद के काले कोट पहनने पर पाबंदी लगा दी है, क्योंकि उन्हें देखकर लड़कियां बेसुध हो जाती थीं। हालांकि ये पूरी तरह से एक अफवाह थी लेकिन वो एक ऐसे सितारे थे जो पर्दे पर सिर्फ प्यार, खूबसूरती और जीने की कला की बात करते थे। लेकिन 1975 में, जब देश में इमरजेंसी लगी और बड़े-बड़े नेताओं को जेल में डाला जा रहा था,फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार सत्ता के सामने घुटने टेक रहे थे, तब देव आनंद ने न सिर्फ इंदिरा गांधी सरकार के आदेश को ठुकराया, बल्कि अपनी खुद (Dev anand political Party) की ‘National Party of India’ बनाकर दिल्ली की सत्ता को सीधी चुनौती दे दी थी।

    जब देव आनंद ने ‘जी हुजूरी’ करने से मना कर दिया

    यह 1975 का दौर था। देश में आपातकाल लागू था और प्रेस पर सेंसरशिप थी और अदालतों के हाथ बंधे थे। उस समय सूचना और प्रसारण मंत्री थे विद्या चरण शुक्ल, जो संजय गांधी के बेहद करीबी थे जिनका काम था सरकार की छवि को सुधारना। इस छवि को सुधारने के लिए इमरजेंसी की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, इंदिरा गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ’20-सूत्रीय कार्यक्रम’ कार्यक्रम का ऐलान किया था।

    Dev Anand Political Party Ban film and song during emergency
    Dev Anand Political Party Ban film and song during emergency

    जिसमे बढ़ती महंगाई और कीमतों पर रोक लगाना, जमाखोरों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, भूमिहीनों को जमीन देना और बंधुआ मजदूरी खत्म करना, छात्रों के लिए सस्ती किताबें और हॉस्टल का इंतजाम जैसे मुद्दे शामिल थे। सरकार का तर्क था कि इमरजेंसी इसलिए लगाई गई है ताकि इन 20 कामों को बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सके। सरकार चाहती थी कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे रेडियो और टेलीविजन पर आकर सरकार की नीतियों और ’20-सूत्रीय कार्यक्रम’ की तारीफ करें।

    यह भी पढ़ें: किस्सा 1986 का: शाह बानो केस में राजीव गांधी सरकार ने कैसे लिया था U-Turn?

    जब देव आनंद के फिल्मों और गानों पर लगे बैन

    फिल्मी जगत के कई दिग्गजों ने दबाव में आकर सरकार का समर्थन किया। अधिकारियों ने देव आनंद से भी संपर्क किया, उनसे कहा गया कि वे टीवी और रेडियो पर आकर इस 20-सूत्रीय कार्यक्रम की तारीफ करें और जनता से इसका समर्थन करने की अपील करें, साथ ही यूथ कांग्रेस की रैली में शामिल हों और इमरजेंसी के पक्ष में बोलें। उनका कहना था, मैं एक कलाकार हूं, मेरा काम अभिनय करना है। मैं किसी राजनीतिक एजेंडे का प्रोपेगेंडा टूल नहीं बन सकता।”

    देव आनंद का वह ‘इंकार’ सूचना और प्रसारण मंत्री वी.सी. शुक्ल को नागवार गुजरा। उस समय हालत ऐसे थे कि सत्ता को ‘ना’ सुनने की आदत नहीं थी। इसका खामियाजा देव आनंद को तुरंत भुगतना पड़ा। दूरदर्शन, जो उस समय मनोरंजन का एकमात्र साधन था, वहां से देव आनंद की फिल्में गायब हो गईं। आकाशवाणी (AIR) पर उनके इंटरव्यू और कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई। इसी समय देव आनंद की ‘आवाज’ माने जाने वाले महान गायक किशोर कुमार ने भी सरकार के लिए गाने से मना कर दिया था। नतीजा यह हुआ कि ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर किशोर कुमार के गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

    यह वह दौर था जब सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाते थे। लेकिन इस दबाव ने देव आनंद एक एक्टिविस्ट के रूप मे उभरे। इमरजेंसी हटने के बाद 1977 के चुनावों में उन्होंने खुलकर जनता पार्टी का प्रचार किया और इंदिरा गांधी की हार में एक अहम भूमिका निभाई।

    Dev Anand Political Party: Dev anand and Nehruji
    Dev Anand Political Party: Dev anand and Nehruji

    जब देव आनंद ने बनाई अपनी पार्टी: National Party of India

    कहानी में असली मोड़ तब आया जब 1977 में बनी जनता पार्टी की सरकार—जिसके लिए देव आनंद ने जी-जान से प्रचार किया था—महज दो साल के भीतर आपसी कलह के कारण गिर गई। 1979 आते-आते देश में फिर से चुनाव की आहट सुनाई देने लगी। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम थी कि इंदिरा गांधी की वापसी अब तय है। यह देव आनंद के लिए एक बड़ा झटका था। उन्हें महसूस हुआ कि जिन नेताओं पर उन्होंने भरोसा किया था, वे देश की सेवा करने के बजाय कुर्सी की लड़ाई में उलझे हुए हैं।

    देव आनंद ने तय किया कि अब वे किसी नेता का समर्थन नहीं करेंगे, बल्कि खुद विकल्प (Dev anand political Party) बनेंगे। 1979 में उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी ‘National Party of India’ (NPI) लॉन्च की। उनके इस फैसले में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज, बुद्धिजीवी और समाज के प्रबुद्ध लोग उनके साथ जुड़ गए। उनका लक्ष्य साफ था, पेशेवर राजनेताओं को हटाकर ईमानदार और गैर-राजनीतिक लोगों को संसद में भेजना। मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पहली रैली आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दिन पार्क में पैर रखने की जगह नहीं थी। लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उस विशाल जनसभा में देव आनंद ने माइक थामते हुए जनता से जो अपील की, उन्होंने कहा था: “मैं यहां सत्ता पाने नहीं, व्यवस्था बदलने आया हूं।”

    यह भी पढ़ें: किस्सा 1973 का: जब पेट्रोल महंगा होने पर बैलगाड़ी से संसद पहुंचे थे अटल बिहारी वाजपेयी!

    जब देव आनंद को भंग करना पड़ा अपनी पार्टी

    हालांकि, ‘नेशनल पार्टी ऑफ इंडिया’ का यह सफर बहुत लंबा नहीं चला। देव आनंद एक भावुक कलाकार थे, उन्हें जल्द ही एहसास हो गया कि रैलियों में उमड़ने वाली वह लाखों की भीड़ उनके ‘विचारों’ को सुनने नहीं, बल्कि उनके झलक पाने आती है। कुछ समय बाद उन्होंने पार्टी भंग कर दी और यह कहते हुए पीछे हट गए कि “मैं अपनी फिल्मों के जरिए ही लोगों के दिलों में रहना पसंद करूंगा।”

    देव आनंद अक्सर कहा करते थे, “मैं अतीत में नहीं जीता, मैं भविष्य की सोचता हूं।” उनका राजनीतिक सफर भारतीय इतिहास का एक छोटा अध्याय जरूर था, लेकिन वह बेहद दमदार था। 1975 के उस अंधेरे दौर में, जब जुबानें खामोश थीं और ‘जी हुजूरी’ का दौर था, देव आनंद का वह ‘इंकार’ किसी भी फिल्मी डायलॉग से ज्यादा वजनदार था। उनकी ‘नैशनल पार्टी ऑफ इंडिया‘ भले ही इतिहास के पन्नों में खो गई हो, लेकिन उनका वह साहस और ‘व्यवस्था बदलने’ की वह कोशिश आज भी भारतीय लोकतंत्र की एक मिसाल है।

    किस्सा 1973 का: जब पेट्रोल महंगा होने पर बैलगाड़ी से संसद पहुंचे थे अटल बिहारी वाजपेयी!

    अटल बिहारी वाजपेयी भारत के इकलौते ऐसे नेता थे, जिनके मुरीद सिर्फ उनके समर्थक ही नहीं, बल्कि उनके धुर विरोधी भी थे। पंडित नेहरू उनमें ‘भविष्य का प्रधानमंत्री’ देखते थे, तो इंदिरा गांधी भी संसद में उनकी भाषण शैली की कायल थीं। कहा जाता है कि जब वो बोलते थे, तो सत्ता पक्ष भी सांसें थामकर सुनता था। उनकी शालीनता और शब्दों की पूरी दुनिया दीवानी थी। लेकिन 1973 की एक सुबह, दिल्ली की सड़कों पर एक ऐसा नजारा दिखा जिसने सबको चौंका दिया। हमेशा अपनी कार और सुरक्षा के तामझाम के साथ चलने वाला यह कद्दावर नेता, उस दिन एक ‘बैलगाड़ी’ पर सवार होकर संसद (Atal Bihari Vajpayee Bullock Cart Protest 1973) पहुंचा था, जिसने न सिर्फ दिल्ली के सत्ता के गलियारों में हलचल मचाया था, बल्कि पूरी दुनिया की नजरें अपनी ओर खींच ली थीं।

    Atal Bihari Vajpayee arriving at Parliament on Bullock Cart Protest in 1973
    Atal Bihari Vajpayee arriving at Parliament on Bullock Cart Protest in 1973

    जब ‘चवन्नी-अठन्नी’ के हिसाब से बढ़ा पेट्रोल का दाम

    यह नवंबर 1973 का समय था। उस दौर में पेट्रोल की कीमत महज 0.90 पैसे के आसपास हुआ करती थी। और उस दौर में पेट्रोल की कीमतें चवन्नी-अठन्नी के हिसाब से बढ़ा करती थीं। भारत में उस समय इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की सरकार थी, अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते सरकार ने पेट्रोल और मिट्टी के तेल (Kerosene) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। जो अब 1.50 रुपये के आस पास यानि 80% की बढ़ोतरी की गई थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि बस और टैक्सी के किरायों में तुरंत उछाल आ गया, उस समय कई घरों में खाना पकाने के लिए मिट्टी के तेल (Kerosene) का इस्तेमाल होता था, उसके दाम बढ़ने से रसोइयों का बजट बिगड़ गया। और वही जो मध्यम वर्गीय परिवार स्कूटर या मोटरसाइकिल खरीदने का सपना देख रहे थे, उन्हें डर सताने लगा कि अगर सरकार ने ऐसे ही दाम बढ़ाए, तो गाड़ियां चलाना सिर्फ रईसों का शौक बनकर रह जाएगा।

    क्यों बढ़ाई थी इंदिरा गांधी ने कीमत?

    हालांकि इंदिरा गांधी सरकार द्वारा दाम बढ़ाने का फैसला अचानक नहीं लिया गया था। अक्टूबर 1973 में अरब देशों और इजरायल के बीच एक भीषण युद्ध छिड़ गया था, जिसे ‘योम किप्पुर युद्ध’ (Yom Kippur War) कहते हैं। इस युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देश खुलकर इजरायल का साथ दे रहे थे। इससे नाराज होकर अरब देशों के संगठन OPEC (जिसमें सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देश शामिल थे) ने एक़ा फैसला लिया कि वे उन देशों को तेल नहीं बेचेंगे जो इजरायल की मदद कर रहे हैं, और बाकी दुनिया के लिए भी तेल का उत्पादन कम कर देंगे। जिसका परिणाम ये हुआ कि रातों-रात अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं और दुनिया भर में तेल के दाम 400% तक बढ़ गए।

    Atal Bihari Vajpayee Bullock Cart Protest: Yom Kippur War 1973 Oil Crisis Impact on India
    Bullock Cart Protest: Yom Kippur War 1973 Oil Crisis Impact on India

    भारत उस समय भी अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात (Import) करता था। जिससे तेल खरीदने के लिए भारत को डॉलर में भुगतान करना पड़ता था। दाम बढ़ने से भारत का खजाना (Foreign Exchange Reserves) तेजी से खाली होने लगा। इंदिरा गांधी सरकार को लगा कि अगर देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता रहा, तो लोग इसका इस्तेमाल कम नहीं करेंगे और देश का पैसा विदेश जाता रहेगा। इसलिए, खपत (Consumption) को घटाने के लिए सरकार ने जानबूझकर कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी। इसी बात ने विपक्ष को सरकार को घेरने का एक बड़ा मौका दे दिया।

    यह भी पढ़ें: कैसे एक स्कूल मास्टर का बेटा बना देश का सबसे चहेता प्रधानमंत्री? अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी

    जब संसद के बाहर खड़ी हो गई बैलगाड़ी

    12 नवंबर 1973 को संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) शुरू होने वाला था। दिल्ली का विजय चौक और संसद भवन का इलाका, जो आमतौर पर काले रंग की सरकारी एम्बेसडर कारों और सुरक्षा सायरनों से गूंजता था, उस दिन वह सड़क खामोश था। लेकिन कुछ ही देर बाद यह खामोशीनारों में बदल गई। लोगों ने देखा कि संसद भवन की तरफ एक बैलगाड़ी (Bullock Cart Protest) चली आ रही है। बैलगाड़ी पर जनसंघ के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी और उनके साथी नानाजी देशमुख (Nanaji Deshmukh) सवार थे और उनके पीछे जनसंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिलों पर चल रहे थे। यह दृश्य अपने आप में एक तंज था—कि सरकार ने पेट्रोल इतना महंगा कर दिया है कि अब देश वापस बैलगाड़ी और साइकिल के युग में पहुंच गया है।

    अटल जी का वो व्यंग्य जिसने सरकार को निरुत्तर कर दिया

    जैसे ही यह काफिला संसद भवन के मुख्य गेट पर पहुंचा, वहां तैनात सुरक्षाकर्मी और पुलिसवाले भी हक्के-बक्के रह गए। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा, तो अटल जी ने मुस्कुराते हुए अपनी वाकपटुता (Wit) का परिचय दिया। उन्होंने कहा,

    “इंदिरा जी के राज में पेट्रोल और मिट्टी का तेल इतना महंगा हो गया है कि एक आम आदमी के लिए कार तो छोड़िए, स्कूटर चलाना भी मुश्किल है। इसलिए, मैं बैलगाड़ी से संसद आया हूं ताकि सरकार को जमीनी हकीकत दिखा सकूं।”

    अटल जी का बैलगाड़ी पर बैठकर संसद जाना महज एक तस्वीर नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी की सरकार पर कसा गया सबसे बड़ा व्यंग्य (Atal Bihari Vajpayee Bullock Cart Protest 1973) था।

    यह घटना भारतीय राजनीति में विरोध प्रदर्शन के तरीके में एक ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हुई। इससे पहले विरोध का मतलब अक्सर रैलियां या भाषण होते थे। लेकिन अटल जी ने ‘सिम्बॉलिक प्रोटेस्ट’ (प्रतीकात्मक विरोध) की ताकत दिखाई। अगले दिन अखबारों के पहले पन्ने पर अटल जी की बैलगाड़ी वाली तस्वीर (Atal Bihari Vajpayee Bullock Cart Protest 1973) छपी। इस एक तस्वीर ने इंदिरा गांधी सरकार को बैकफुट पर ला दिया। इसने जनता को यह महसूस कराया कि विपक्ष उनकी तकलीफ को समझता है।  हालांकि कीमतें तुरंत कम नहीं हुईं, लेकिन इस घटना ने अटल बिहारी वाजपेयी की छवि एक ऐसे नेता के रूप में मजबूत की, जो जमीन से जुड़ा है और जिसका विरोध करने का तरीका भी बेहद रचनात्मक (Creative) था ।

    कहानी को विडिओ मे देखें:

    आज की राजनीति में जहां विरोध अक्सर निजी हमलों और सोशल मीडिया तक सिमट गया है, 1973 का वह दिन याद दिलाता है कि हास्य और व्यंग्य भी राजनीति के शक्तिशाली हथियार हो सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने बैलगाड़ी पर बैठकर जो संदेश दिया, वह संसद की किसी भी लंबी बहस से ज्यादा असरदार था। वह तस्वीर आज भी भारतीय लोकतंत्र की सबसे यादगार तस्वीरों में से एक है।

    किस्सा 1986 का: शाह बानो केस में राजीव गांधी सरकार ने कैसे लिया था U-Turn?

    भारतीय समाज में एक औरत के लिए ‘हक’ मांगना कभी आसान नहीं रहा। सदियों से उसे यही सिखाया गया है कि ‘त्याग’ और ‘खामोशी’ ही उसके सबसे बड़े गहने हैं। जब भी किसी महिला ने दहलीज लांघकर अपने सम्मान की मांग की, तो उसे कभी धर्म तो कभी परंपराओं के नाम पर चुप करा दिया गया। शाह बानो की कहानी (Shah bano case History) इसी कड़वी सच्चाई का एक जीता-जागता सबूत है। एक ऐसी महिला जिसने अपनी जवानी, अपनी पूरी जिंदगी एक परिवार को दे दी, लेकिन बुढ़ापे में उसे क्या मिला? सिर्फ तीन शब्द—’तलाक, तलाक, तलाक’। जब उसने अपने जीने के लिए चंद रुपयों की मांग की, तो पूरा सिस्टम उसके खिलाफ खड़ा हो गया। यह कहानी बताती है कि भारत में एक महिला को इंसाफ के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

    यह मामला आपको किसी आम घरेलू विवाद जैसा लग सकता है, लेकिन अगले 7 सालों में, ₹180 का ये छोटा सा केस भारत के सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद तक एक राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया। इसने देश में एक ऐसा राजनीतिक तूफान खड़ा किया, जिसने 400 से ज़्यादा सीटों वाली एक मजबूत सरकार को भी झुकने पर मजबूर कर दिया और भारत की राजनीति को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया।

    Shah Bano Case History:  Real Photo of Shah Bano begum
    Shah Bano Case History: Real Photo of Shah Bano begum

    क्या था शाह बानो केस?

    यह कहानी है मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली शाह बानो बेगम की। साल 1932 में शाह बानो की शादी एक अमीर और मशहूर वकील मोहम्मद अहमद खान से हुई। उनके 05 बच्चे भी हुए। लेकिन शादी के लगभग 40 साल से ज़्यादा साथ रहने के बाद, खान ने एक छोटी उम्र की महिला से दूसरी शादी कर ली और शाह बानो को घर से निकाल दिया। अप्रैल 1978 में, 62 वर्षीय शाह बानो ने CrPC (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 125 के तहत अपने पति से गुज़ारा भत्ता (Maintenance) पाने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया। यह एक धर्मनिरपेक्ष (Secular) क़ानून है जो हर बेसहारा पत्नी, बच्चे या माता-पिता को अपने पति/बेटे से गुज़ारा भत्ता पाने का हक़ देता है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों।

    कानूनी लड़ाई: शरीयत बनाम भारत का कानून

    लेकिन उनके पति मोहम्मद अहमद खान खुद एक वकील थे। उन्होंने एक कानूनी चाल चली। जैसे ही शाह बानो ने केस किया, नवंबर 1978 में, खान ने उन्हें ‘अपरिवर्तनीय तलाक़’ (Irrevocable Talaq) दे दिया, जिसे शरीयत में तलाक-उल-बैन कहा जाता है। इसका मतलब था कि यह तलाक तत्काल और अंतिम (instant and final) है।

    स्थानीय अदालत और फिर हाई कोर्ट ने शाह बानो के हक में फैसला सुनाया और कहा कि यह गुजारा भत्ता उनका अधिकार है। लेकिन, मोहम्मद अहमद खान ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उनका तर्क था कि शाह बानो अब उनकी पत्नी नहीं रहीं, इसलिए वह धारा 125 के तहत गुज़ारा भत्ता देने के लिए बाध्य नहीं हैं। और इस्लामिक ‘पर्सनल लॉ’ (शरीयत) के मुताबिक, वह सिर्फ ‘इद्दत’ (तलाक के बाद की 90 दिन की अवधि) तक ही गुजारा भत्ता देने के लिए बाध्य हैं, उसके बाद नहीं।

    अब यह केस सिर्फ शाह बानो का नहीं रहा था। यह एक बड़ा कानूनी सवाल बन गया था – “क्या एक धार्मिक पर्सनल लॉ, भारत के धर्मनिरपेक्ष कानून (CrPC 125) से ऊपर है?”

    शाह बानो केस पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    23 अप्रैल 1985… 7 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद, मुख्य न्यायाधीश वाई.वी. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने एक ऐतिहासिक और सर्वसम्मत फैसला सुनाया।

    सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया: ‘कानून की नजर में सब बराबर हैं।’

    अदालत ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 125 एक धर्मनिर्पेक्ष कानून है और यह हर भारतीय नागरिक पर लागू होता है, चाहे वो किसी भी धर्म का हो। यह कानून धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के लिए है। कोर्ट ने कुरान का भी हवाला देते हुए कहा कि तलाकशुदा महिला को ‘मुता’ (ज़रूरी ज़रूरत के मुताबिक भत्ता) देने की बात कही गई है और फैसला शाह बानो के हक में आया। लेकिन कोर्ट सिर्फ यहीं नहीं रुका। उसने एक ऐसी टिप्पणी की, जिसने देश की राजनीति में आग लगा दी। कोर्ट ने कहा:

    “यह बहुत दुख की बात है कि संविधान के अनुच्छेद 44 में वादा किए गए ‘समान नागरिक संहिता’ (Uniform Civil Code – UCC) को लागू करने की दिशा में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।”

    राजीव गांधी सरकार का ‘यू-टर्न’ और काला कानून

    सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला और खास कर समान नागरिक संहिता (UCC) वाली टिप्पणी, आग की तरह फैल गई। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कई रूढिवादी मुस्लिम नेताओं ने इसे ‘इस्लाम पर हमला’ और ‘शरीयत में सीधा दखल’ करार दिया। उन्हें लगा कि अगर अदालत पर्सनल लॉ में ऐसे ही दखल देगी, तो उनकी धार्मिक पहचान खतरे में पड़ जाएगी। देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। उस समय राजीव गांधी 414 सीटों के भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री थे।

    Shah bano case History: Prime Minister Rajiv Gandhi Addressing Parliament
    Shah bano case History: Prime Minister Rajiv Gandhi Addressing Parliament

    शुरुआत में, कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। लेकिन जैसे-जैसे विरोध बढ़ा और कांग्रेस ने कुछ महत्वपूर्ण उप-चुनावों में हार देखी, सरकार पर दबाव पड़ने लगा। कांग्रेस को अपना मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का डर सताने लगा। और फिर, राजीव गांधी की सरकार ने वो कदम उठाया, जिसे भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा ‘यू-टर्न’ और ‘अल्पसंख्यक तुष्टिकरण’ का प्रतीक माना जाता है।

    The Muslim Women (Protection of Rights on Divorce) Act, 1986

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मुस्लिम रूढ़िवादी नेताओं ने इसे ‘इस्लाम पर हमला’ बताया। उस समय राजीव गांधी 400 से ज्यादा सीटों के भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री थे। शुरुआत में, सरकार ने फैसले का स्वागत किया। लेकिन जैसे-जैसे विरोध बढ़ा और कांग्रेस ने कुछ उप-चुनाव हारे, राजीव गांधी को अपना मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का डर सताने लगा।

    भारी दबाव के आगे झुकते हुए, 1986 में, राजीव गांधी की सरकार संसद में एक नया बिल लेकर आई – ‘The Muslim Women (Protection of Rights on Divorce) Act, 1986’। इस कानून ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पूरी तरह से पलट दिया। इसने तय किया कि एक मुस्लिम महिला को उसका पति सिर्फ ‘इद्दत’ (लगभग 90 दिन) तक ही गुजारा भत्ता देगा। फिर 90 दिनों के बाद, महिला की जिम्मेदारी उसके मायके के परिवार या वक्फ बोर्ड की होगी, पति की नहीं। यानि कि इस कानून ने मुस्लिम महिलाओं को CrPC की धारा 125 के दायरे से लगभग बाहर कर दिया।

    सरकार के इस कदम का ज़बरदस्त विरोध हुआ। उस समय के युवा मंत्री, आरिफ मोहम्मद खान ने संसद में अपनी ही सरकार के खिलाफ एक जबरदस्त भाषण दिया और जब सरकार नहीं मानी, तो उन्होंने विरोध में मंत्री पद से इस्तिफ़ा दे दिया। बीजेपी और महिला संगठनों ने इस कानून को ‘प्रतिगामी’ (regressive) और ‘भेदभावपूर्ण’ बताया और 62 साल की शाहबानो, जो अपने ₹180 के हक के लिए लड़ रही थीं, उन्हें इस कानून के बाद अपने पूर्व पति से कुछ नहीं मिला।

    दानियाल लतीफी केस ने बदला कानून का परिभाषा

    कहानी यहाँ खत्म नहीं होती। 2001 में सुप्रीम कोर्ट के पास ‘दानियाल लतीफी बनाम भारत संघ’ का मामला आया, जिसमें 1986 के इसी कानून को चुनौती दी गई थी। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने एक अनोखी और दूरदर्शी व्याख्या (Interpretation) की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 1986 का क़ानून सही है, लेकिन… इसका मतलब यह नहीं कि गुज़ारा भत्ता सिर्फ 90 दिन का होगा। कोर्ट ने कहा:

    “इस क़ानून का मतलब है कि पति को 90 दिन (इद्दत) के भीतर, अपनी पत्नी के पूरे भविष्य के लिए एक ‘उचित और न्यायसंगत प्रावधान’ (Reasonable and Fair Provision) यानी एकमुश्त बड़ी रक़म देनी होगी।”

    इस तरह, सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी के 1986 के क़ानून को रद्द (Cancel) किए बिना ही, शाह बानो वाले फैसले की आत्मा (Spirit) को फिर से ज़िंदा कर दिया।

    शाह बानो केस का राजनीतिक परिणाम

    यह इतिहास की सबसे बड़ी विडम्बनाओं में से एक है। राजीव गांधी ने 1986 का कानून लाकर मुस्लिम रूढ़ीवादी नेताओं को तो खुश कर दिया, लेकिन उन पर ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ का जो आरोप लगा, उससे बहुसंख्यक हिंदू आबादी का एक बड़ा हिस्सा नाराज हो गया। कई राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इसी ‘तुष्टिकरण’ के आरोप को ‘बैलेंस’ करने के लिए, सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया। शाह बानो कानून (मई 1986) बनने से ठीक कुछ ही समय पहले, फरवरी 1986 में, सरकार के आदेश पर अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद के ताले खुलवा दिए गए और हिंदुओं को वहां पूजा करने की इजाजत दे दी गई।

    कहा जाता है कि एक तरफ शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना, और दूसरी तरफ अयोध्या के ताले खोलना… कांग्रेस दोनों पक्षों को साधने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसका नतीजा उल्टा हुआ। इन दो घटनाओं ने देश को धार्मिक आधार पर बांट दिया और बीजेपी को ‘छद्म धर्मनिरपेक्षता’ (Pseudo-Secularism) के खिलाफ ‘हिंदू वोट बैंक’ का मुद्दा उठाने का एक बड़ा मौका मिल गया, जिसने राम जन्मभूमि आंदोलन को एक नई रफ्तार दी।

    शाह बानो का केस सिर्फ एक तलाक या गुजारा भत्ते का मामला नहीं था। इस एक केस ने धर्मनिरपेक्षता, महिला अधिकार और वोट बैंक की राजनीति पर एक ऐसी बहस छेड़ दी, जिसकी गूंज आज भी ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) के रूप में हमें सुनाई देती है।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    Q1: शाह बानो केस क्या था? (What was Shah Bano case History?)

    शाह बानो केस (1985) भारत के सुप्रीम कोर्ट का एक ऐतिहासिक फैसला था। इसमें 62 वर्षीय तलाकशुदा मुस्लिम महिला शाह बानो को अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार दिया गया था। यह केस CrPC की धारा 125 (धर्मनिरपेक्ष कानून) और मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) के बीच टकराव को लेकर था।

    Q2: शाह बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या था?

    सुप्रीम कोर्ट ने 1985 में फैसला सुनाया कि CrPC की धारा 125 सभी भारतीय नागरिकों पर लागू होती है, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। कोर्ट ने पति मोहम्मद अहमद खान को शाह बानो को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया और समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की आवश्यकता पर भी टिप्पणी की।

    Q3: राजीव गांधी सरकार ने शाह बानो केस के फैसले को क्यों पलटा?

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मुस्लिम रूढ़िवादी समूहों ने भारी विरोध किया, इसे ‘इस्लाम में दखल’ बताया। अपने मुस्लिम वोट बैंक को खिसकने के डर से और बढ़ते राजनीतिक दबाव के कारण, राजीव गांधी सरकार 1986 में ‘The Muslim Women (Protection of Rights on Divorce) Act’ लाई, जिसने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रभावी ढंग से पलट दिया।

    Q4: दानियाल लतीफी केस (2001) क्या है?

    दानियाल लतीफी केस (2001) में, सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के कानून की फिर से व्याख्या की। कोर्ट ने 1986 के कानून को रद्द किए बिना यह फैसला सुनाया कि पति को ‘इद्दत’ अवधि (90 दिन) के भीतर अपनी पत्नी के पूरे भविष्य के लिए एक ‘उचित और न्यायसंगत’ एकमुश्त गुजारा भत्ता देना होगा, जिससे शाह बानो फैसले की भावना फिर से स्थापित हो गई।

    किस्सा 1952 का: जब भारत सरकार ने लता मंगेशकर के गाने पर ‘Ban’ लगा दिया था

    आज के डिजिटल युग में, जब हम स्पॉटिफाई (Spotify) या यूट्यूब पर एक क्लिक में अपना मनपसंद गाना सुन लेते हैं, तो यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि भारत में एक वक्त ऐसा भी था जब सरकार ने फिल्मी गानों पर ‘पाबंदी’ लगा दी थी। आज हम जिस विविध भारती या एफएम (FM) पर दिन-रात गाने सुनते हैं, आजादी के तुरंत बाद हालात ऐसे नहीं थे। उस समय रेडियो सरकार के नियंत्रण में था और इसे केवल ‘शिक्षा’ और ‘शास्त्रीय संगीत’ का माध्यम माना जाता था । आजाद भारत के इतिहास में एक वक्त ऐसा भी आया था जब सरकार ने फिल्मी गानों को ‘अश्लील’ और ‘पश्चिमी’ मानकर उन पर पाबंदी लगा (Ban on Bollywood Songs on AIR 1952) दी थी।

    यह कहानी सिर्फ एक ‘पाबंदी’ की नहीं है बल्कि यह कहानी है उस जिद की थी, जिसने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया और भारत में ‘रेडियो सीलोन’ (Radio Ceylon) और ‘विविध भारती’ (Vividh Bharati) जैसे मंचों को जन्म दिया। लता मंगेशकर, जिनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई, वही आवाज इस पूरे किस्से की धुरी बनी।

    कहानी को विडिओ मे देखें:

    जब मंत्री जी को फिल्मी गाने ‘खराब’ लगने लगे

    कहानी की शुरुआत होती है 1952 में, देश को आजादी मिले अभी 5 साल ही हुए थे। जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री (Information & Broadcasting Minister) बने थे बी.वी. केसकर (B.V. Keskar)। केसकर साहब शास्त्रीय संगीत (Classical Music) के बहुत बड़े विद्वान और समर्थक थे। लेकिन हिंदी फिल्मों के गानों से उन्हें सख्त नफरत थी। उनका मानना था कि फिल्मी गाने भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्हें लगता था कि ये गाने “अश्लील” हैं और “पश्चिमी सभ्यता की सस्ती नकल” हैं। उनका मानना था कि अगर रेडियो पर दिन-रात “आना मेरी जान, मेरी जान…” जैसे गाने बजेंगे, तो देश के युवाओं का मानसिक पतन हो जाएगा।

    अपनी इसी सोच के चलते उन्होंने एक ऐतिहासिक फैसला लिया— जिसके तहत All India Radio (AIR) पर हिंदी फिल्मी गानों के प्रसारण पर रोक लगा दी (Ban on Bollywood Songs on AIR 1952)गई और नए नियम के मुताबिक, रेडियो पर सिर्फ 10% समय ही सुगम संगीत (Light Music) को दिया जा सकता था.

    नतीजा यह हुआ कि लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी और किशोर कुमार जैसे दिग्गजों की आवाज सरकारी रेडियो से गायब हो गई। लता मंगेशकर, जो उस समय तक एक बड़ी स्टार बन चुकी थीं, उनके गाने अब भारतीय रेडियो पर बजना बंद हो गए। उस समय लता मंगेशकर की आवाज घर-घर में गूंज रही थी। ‘महल’ (1949) और ‘बरसात’ (1949) जैसे फिल्मों के गानों ने उन्हें स्टार बना दिया था। लेकिन रातों-रात, सरकारी रेडियो से उनकी आवाज गायब हो जाना श्रोता को एक लिए बड़ा धक्का जैसा था।

    Ban on Bollywood Songs on AIR 1952: Ameen Sayani Binaca Geetmala Radio Ceylon
    Ban on Bollywood Songs on AIR 1952: Ameen Sayani Binaca Geetmala Radio Ceylon

    जब सरहद पार से आई ‘बिनाका गीतमाला’ की गूंज

    आकाशवाणी पर सन्नाटा छा गया। सरकार ने फिल्मी गानों की जगह शास्त्रीय संगीत का समय बढ़ा दिया। लेकिन जनता को यह बदलाव पसंद नहीं आया। लोग अपने ट्रांजिस्टर पर लता, रफी और मुकेश की आवाज ढूंढते रहे, पर वहां सिर्फ राग-रागिनियां सुनाई देती थीं। भारत के दक्षिण में स्थित श्रीलंका (तब सीलोन) का रेडियो स्टेशन, Radio Ceylon, जो उस समय एक शक्तिशाली ट्रांसमीटर के साथ काम करता था, ने इस मौके को भांप लिया। रेडियो सीलोन ने हिंदी फिल्मी गानों का प्रसारण शुरू कर दिया। और यहीं से एंट्री हुई एक युवा आवाज की— अमीन सयानी (Ameen Sayani)

    उन्होंने ‘बिनाका गीतमाला’ (Binaca Geetmala) शुरू किया। जो हर बुधवार रात 8 बजे, पूरा भारत आकाशवाणी को बंद करके रेडियो सीलोन ट्यून करने लगा। इसका लोकप्रियता इतना लता मंगेशकर की जो आवाज दिल्ली के रेडियो स्टेशन से ‘बैन’ थी, वह कोलंबो के रेडियो स्टेशन से पूरे भारत में गूंजने लगी।

    यह भी पढ़ें: जब BCCI के पास नहीं थे इनाम के पैसे!

    यह स्थिति भारत सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई। जहाँ एक तरफ मंत्री बी.वी. केसकर अपनी जिद पर अड़े थे वही दूसरी तरफ देश का हर रेडियो सेट पर ‘विदेशी’ स्टेशन (रेडियो सीलोन) बज रहा था। लता मंगेशकर और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी हार नहीं मानी। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर सरकारी रेडियो उन्हें सम्मान नहीं देगा, तो वे वहां नहीं गाएंगे। (इससे पहले लता जी ने रेडियो पर गायकों का नाम न लिए जाने के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी थी और जीती थीं)।

    Ban on Bollywood Songs on AIR 1952: Old Radio Set and Lata Mangeshkar Singing 1950s
    Ban on Bollywood Songs on AIR 1952: Old Radio Set and Lata Mangeshkar Singing 1950s

    सरकार को झुकना पड़ा और जन्म हुआ विविध भारती का

    आखिरकार, जनता के दबाव और रेडियो सीलोन की बढ़ती लोकप्रियता ने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया। अधिकारियों को समझ आ गया कि अगर उन्होंने फिल्मी संगीत को वापस नहीं लाया, तो All India Radio अपनी पूरी ऑडियंस खो देगा। आखिरकार सरकार को आप जनता की पसंद के सामने झुकना पड़ा। सरकार ने हार मानी और फिल्मी गानों के लिए एक पूरी तरह से नया चैनल शुरू किया— विविध भारती (Vividh Bharati)

    आज हम विविध भारती को जिस सुनहरे दौर के गानों के लिए जानते हैं, उसका जन्म इसी ‘बैन’ (Ban on Bollywood Songs on AIR 1952) के जवाब में हुआ था। इतिहास गवाह है कि कला पर जब भी पहरे लगाने की कोशिश की गई, उसने बहने का कोई न कोई नया रास्ता ढूंढ ही लिया। और साथ ही इस घटना ने साबित कर दिया कि लता मंगेशकर की आवाज किसी सरकारी मुहर की मोहताज नहीं थी। जब उन्हें अपने ही देश के रेडियो ने नकारा, तो हवाओं ने सरहदें लांघकर उनकी आवाज लोगों तक पहुंचाई। 1952 का वह ‘बैन’ अगर न लगा होता, तो शायद न तो रेडियो सीलोन का इतना बड़ा इतिहास बनता, न अमीन सयानी की आवाज हमें मिलती और न ही विविध भारती जैसा मंच हमारे पास होता। लता मंगेशकर की आवाज को खामोश करने की वह कोशिश, अंततः उनकी आवाज को और भी ज्यादा बुलंद करने का कारण बन गई।

    कैसे एक ‘पंडित’ ने बदल दी करोड़ों महिलाओं की तकदीर? ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की कहानी

    कल्पना कीजिए उस दौर की, और भारत के उस अतीत को जब एक महिला की जिंदगी उसके पति की चिता के साथ ही खत्म मान ली जाती थी। सती प्रथा, बाल विवाह और विधवाओं का दुखद जीवन—19वीं सदी का भारत ऐसे ही कुछ कुरुतियों से जूझ रहा था। ऐसे अंधेरे समय में बंगाल की धरती से एक ऐसा उम्मीद की किरण निकला जिसने अपनी कलम और इरादों से समाज की सदियों पुरानी बेड़ियों को पिघला दिया। वो सच मे उस समय मानव नहीं बल्कि महामानव थे जिन्होंने समाज की उस पीड़ा के खिलाफ आवाज उठाई जिसके बारे मे लोग बात करने से डरते थे। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar Story) वे सिर्फ एक विद्वान या शिक्षक नहीं थे, बल्कि एक ऐसे ‘पौरुष’ थे जिन्होंने धर्म के ठेकेदारों की आँखों में आँखें डालकर कहा था कि महिलाओं को जीने का और पढ़ने का पूरा हक है।

    इनका मानना था कि अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं के ज्ञान का समन्वय करके ही भारतीय और पश्चिमी परंपराओं के श्रेष्ठ को हासिल किया जा सकता है, सच मे, गरीबी में पैदा हुए एक बच्चे के ‘विद्यासागर’ बनने की यह रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां आपको सोचने पर मजबूर करेगी ।

    Quick Facts about Ishwar Chandra Vidyasagar Biography

    विवरणजानकारी
    पूरा नामईश्वर चन्द्र बन्धोपाध्याय (विद्यासागर)
    जन्म26 सितंबर 1820 (मेदिनीपुर, बंगाल)
    सबसे बड़ा योगदानविधवा पुनर्विवाह कानून (1856) पारित करवाना
    उपाधिविद्यासागर (ज्ञान का सागर), दयासागर
    रचनावर्णपरिचय (बंगाली वर्णमाला की नींव)
    निधन29 जुलाई 1891

    गरीबी की राख से निकला ‘ज्ञान का सागर’

    ईश्वर चन्द्र का जन्म 26 सितंबर 1820 को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के एक बेहद गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता ठाकुरदास बन्धोपाध्याय और माता भगवती देवी के पास इतने साधन नहीं थे कि बेटे को सुख-सुविधाएं दे सकें। कहा जाता है कि बचपन में ईश्वर चन्द्र स्ट्रीट लाइट (सड़क की बत्ती) के नीचे बैठकर पढ़ाई किया करते थे।

    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी शुरु से ही बेहद तेज बुद्दि के बालक थे, जिन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल में ही रहकर प्राप्त की थी। 6 साल की छोटी सी उम्र में ही वे अपने पिता के साथ कोलकाता में आकर बस गए थे। वहीं ईश्वरचन्द्र जी की प्रतिभा और पढ़ाई की तरफ रुझान देखते हुए उन्हें कई शैक्षणिक संस्थानों द्धारा स्कॉलरशिप भी उपलब्ध करवाई गईं थी।

    साल 1839 में उन्होंने अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी की थी, जिसके बाद वे अपनी बुद्धिमत्ता और विवकेशीलता के बल पर आगे बढ़ते रहे और बाद में एक महान दार्शनिक, विचारक, समाजसुधारक, स्वतंत्रता सेनानी के रुप में अपनी पहचान बनाई। उन्हें बंगाल के पुनर्जागरण स्तंभों में से भी एक माना जाता है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि कि ईश्वर चन्द्र जी की अद्भुत प्रतिभा के चलते ही उन्हें ”विद्यासागर” की उपाधि से नवाजा गया था।

    यह भी पढ़ें: श्रीनिवास रामानुजन: जीवनी, गणितीय योगदान और ‘संख्याओं के जादूगर’ की कहानी

    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी एक बेहद निर्धन परिवार में जन्में थे, इसलिए अपने परिवार का गुजर बसर करने के लिए शुरुआत में उन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म कर शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1841 में फोर्ट विलियम कॉलेज में संस्कृत के टीचर के रुप में पढ़ाया था फिर इसके बाद संस्कृत कॉलेज में उन्हें सहायक सचिव के रुप में काम किया था। वहीं इस दौरान उन्होंने एजुकेशन सिस्टम को सुधारने के प्रयास शुरु कर दिए थे और प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था।

    हालांकि उन्हें अपने इस कदम के लिए कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें साहित्य के प्रोफेसर के तौर पर फिर से संस्कृत कॉलेज में अपनी सेवाएं देनी पड़ी थी। यही नहीं इसके बाद उन्हें इस कॉलेज में प्रिंसिपल के तौर पर भी नियुक्त किया गया था, लेकिन फिर बाद में किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने रिजाइन कर दिया था और एक बार फिर से वे फोर्ट विलियम कॉलेज में प्रधान लिपिक के तौर पर काम करने लगे थे।

    Ishwar Chandra Vidyasagar Story: Widow Remarriage Act 1856 Document or Illustration
    Ishwar Chandra Vidyasagar Story: Widow Remarriage Act 1856 Document or Illustration

    जब विधवाओं के दर्द ने एक पंडित को क्रांतिकारी बना दिया

    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को उनका हक दिलवाने के लिए तमाम संघर्ष किए। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का दिल तब पसीज गया जब उन्होंने देखा कि समाज में बाल विधवाओं (छोटी उम्र में विधवा हुई लड़कियों) के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जाता है। उनका सिर मुंडवा दिया जाता था, उन्हें अच्छा खाना या कपड़े पहनने की मनाही थी। विद्यासागर जी का मन विद्रोह कर उठा। उन्होंने ठान लिया कि वे विधवा पुनर्विवाह (Widow Remarriage) के लिए कानून बनवाकर ही दम लेंगे।

    उस दौरान ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी के लिए विधवा पुर्नविवाह कानून लागू करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। इसके लिए उन्हें तमाम संघर्ष झेलने पड़े थे, तब जाकर समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार हो सका था। विधवा पुनर्विवाह कानून के लिए पहले ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी ने लोकमत तैयार किया था और फिर कई सालों की कोशिशों के बाद साल 1856 में 1856 में ‘विधवा पुनर्विवाह अधिनियम कानून पारित हो सका था। यह भारतीय महिलाओं के इतिहास में आजादी की पहली बड़ी जीत थी।

    यह भी पढ़ें: कैसे एक स्कूल मास्टर का बेटा बना देश का सबसे चहेता प्रधानमंत्री? 

    उन्होंने महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलवाने और पुरुषों के समान अधिकार दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए उन्हें विधवा महिलाओं के मसीहा के रुप में भी जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह, बहुपत्नी प्रथा के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाई थी और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जमकर प्रचार-प्रचार किया था।

    “कथनी और करनी एक”: बेटे की शादी विधवा से करवाई

    दुनिया में उपदेश देने वाले बहुत होते हैं, लेकिन उस पर अमल करने वाले कम। विद्यासागर जी उन विरले महापुरुषों में से थे जिन्होंने समाज के सामने मिसाल पेश की। जब विधवा विवाह कानून बना, तो लोग ताने मारते थे कि “दूसरों को कहना आसान है।” इस पर विद्यासागर जी ने अपने इकलौते बेटे नारायण चन्द्र की शादी एक विधवा महिला से करवाकर समाज का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया। उन्होंने अपने जीवनकाल में अपने खर्च पर लगभग 60 विधवाओं का पुनर्विवाह करवाया। उनका यह कदम साबित करता है कि वे एक सच्चे समाज सुधारक थे, जिनके लिए इंसानियत किसी भी रीति-रिवाज से बड़ी थी।

    Ishwar Chandra Vidyasagar Story: teaching girl students
    Ishwar Chandra Vidyasagar Story: teaching girl students

    बंगाली भाषा के जनक और नारी शिक्षा के मसीहा

    क्या आप जानते हैं कि आज जो बंगाली भाषा हम देखते हैं, उसे सरल बनाने का श्रेय विद्यासागर जी को ही जाता है? उन्होंने Bornoporichoy नामक किताब लिखी, जो आज भी बंगाली सीखने की पहली सीढ़ी है। वे मानते थे कि बिना शिक्षा के महिलाओं की स्थिति नहीं सुधर सकती। उन्होंने इसके लिए अपने पैसों से लड़कियों के लिए 35 स्कूल खोले साथ ही ‘मेट्रोपॉलिटन कॉलेज’ की स्थापना की। वे अपनी किताबों की रॉयल्टी (कमाई) का बड़ा हिस्सा गरीब बच्चों और विधवाओं की मदद में लगा देते थे। इसलिए लोग उन्हें प्यार से ‘दयासागर’ (Ocean of Kindness) भी कहते थे।

    जीवन का अंतिम पड़ाव और विरासत

    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी का पारिवारिक जीवन बहुत सुखी नहीं था। परिवार की संकुचित सोच और क्लेश से तंग आकर उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। अपने जीवन के अंतिम 18 साल उन्होंने झारखंड के जामताड़ा जिले के ‘नंदनकानन’ (करमाटांड) गांव में आदिवासियों के बीच बिताए। वहाँ भी वे चुप नहीं बैठे, आदिवासियों के लिए होम्योपैथी क्लिनिक चलाया और उन्हें शिक्षित किया। 29 जुलाई 1891 को इस महान आत्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के याद में स्मारक

    • विद्यासागर सेतु
    • विद्यासागर मेला (कोलकाता औ बीरसिंह में)
    • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में विद्यासागर छात्रावास
    • विद्यासागर महाविद्यालय
    • विद्यासागर विश्वविद्यालय (पश्चिम मेदिनीपुर जिला में)
    • झारखण्ड के जामताड़ा जिले में विद्यासागर स्टेशन
    • विद्यासागर मार्ग (मध्य कोलकाता में)
    • विद्यासागर क्रीडाङ्गन (विद्यासागर स्टेडियम)
    • 1970 और 1998 में उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया गया।

    ईश्वर चन्द्र विद्यासागर सिर्फ एक इतिहास का पन्ना नहीं हैं, वे एक विचार हैं। आज अगर हमारी बहन-बेटियां स्कूल जा रही हैं या सम्मान से जी रही हैं, तो कहीं न कहीं उसमें इस महापुरुष के संघर्ष का योगदान जरूर है।

    कैसे एक स्कूल मास्टर का बेटा बना देश का सबसे चहेता प्रधानमंत्री? अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी

    भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो किसी पार्टी या विचारधारा से ऊपर उठकर पूरे देश की धरोहर बन जाते हैं। 50 सालों तक राजनीति के कीचड़ में रहकर भी जिनका दामन हमेशा बेदाग रहा, वो थे अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee Biography)। एक कवि हृदय, एक प्रखर वक्ता और एक ऐसा राजनेता जिसका विरोधी भी सम्मान करते थे—उन्हें ‘अजातशत्रु’ (जिसका कोई शत्रु न हो) कहा जाता था।

    यह कहानी सिर्फ एक प्रधानमंत्री की नहीं है, बल्कि उस संकल्प की है जिसने संसद में खड़े होकर कहा था— “सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।” 50 सालों के अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। 2 सांसदों वाली पार्टी को 200 के पार पहुँचाना और 24 दलों के गठबंधन को 5 साल तक सफलतापूर्वक चलाना—यह करिश्मा सिर्फ अटल जी ही कर सकते थे।

    ग्वालियर की गलियों से शुरू हुआ कवि और सियासत का सफर

    कहानी शुरू होती है 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक साधारण मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में अटल जी का जन्म हुआ था। उनके पिता कृष्णा बिहारी वाजपेयी एक स्कूल मास्टर और कवि थे, और माता कृष्णा देवी एक गृहणी थीं। इसलिए घर में साहित्य और कविताओं का बचपन से ही माहौल था, जिसने बालक अटल के कोमल मन में शब्दों के बीज बो दिए। उनकी शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर के गोरखी स्कूल से हुई, जहाँ वे अपनी कुशाग्र बुद्धि के लिए जाने जाते थे।

    हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में ‘डिस्टिंक्शन’ के साथ पास होने वाले अटल ने आगे चलकर कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान (Political Science) में एम.ए. किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे लॉ (Law) की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन देश में विभाजन की आग और दंगों को देखकर उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और खुद को पूरी तरह से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

    Atal Bihari Vajpayee Biography: Young Atal Bihari Vajpayee with RSS Leaders
    Atal Bihari Vajpayee Biography: Young Atal Bihari Vajpayee with RSS Leaders

    Atal Bihari Vajpayee Political Career: संघर्ष और नेहरू की भविष्यवाणी

    अटल जी का राजनीतिक सफर आसान नहीं था। वाजपेयी जी का राजनीतिक सफर 1957 में शुरू हुआ, जब उन्होंने पहली बार संसद में कदम रखा, उस समय वे एक युवा और तेज़-तर्रार वक्ता थे। उस दौर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी उनके भाषणों के कायल हो गए थे। कहा जाता है कि नेहरू जी ने एक विदेशी मेहमान से अटल जी का परिचय करवाते हुए भविष्यवाणी की थी— “देखना, यह युवा लड़का एक दिन भारत का प्रधानमंत्री बनेगा।” और वक्त ने इस बात को सच साबित किया।

    लेकिन यह सफर कांटों भरा था। 1975 में आपातकाल (Emergency) के दौरान उन्हें जेल में डाला गया। फिर 1980 में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नींव रखी। एक वक्त ऐसा भी आया जब 1984 के चुनाव में उनकी पार्टी सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई थी। लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन अटल जी ने अपनी प्रसिद्ध कविता के जरिए जवाब दिया— “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ।”

    13 दिन की सरकार और पोखरण का परमाणु धमाका

    अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का सबसे रोमांचक अध्याय उनका प्रधानमंत्री बनना रहा। वे तीन बार इस पद पर आसीन हुए। 1996 में पहली बार जब वे पीएम बने, तो उनकी सरकार महज 13 दिन चल पाई क्योंकि वे बहुमत साबित नहीं कर सके। लेकिन उस दिन संसद में दिया गया उनका भाषण आज भी इतिहास में दर्ज है। इसके बाद 1998 में वे दोबारा लौटे, और इस बार उन्होंने दुनिया को चौंका दिया। अमेरिका की धमकियों और खुफिया एजेंसियों की नाक के नीचे, उन्होंने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण (Nuclear Test) कर भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बना दिया। उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब किसी के सामने झुकेगा नहीं। हालांकि, यह सरकार भी दुर्भाग्यवश सिर्फ 13 महीने मे ही सिर्फ 1 वोट से गिर गई, लेकिन अटल जी ने अपनी नैतिकता से समझौता नहीं किया।

    Atal Bihari Vajpayee Biography: Pokhran Nuclear Test Site 1998
    Atal Bihari Vajpayee Biography: Pokhran Nuclear Test Site 1998

    कारगिल विजय और पाकिस्तान को धूल चटाना

    लेकिन जब तीसरी बार, 1999 में वे पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटे और अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। इसी दौरान पाकिस्तान ने धोखे से कारगिल की चोटियों पर कब्जा कर लिया था। अटल जी, जो हमेशा शांति के पक्षधर थे और खुद बस लेकर लाहौर गए थे, उन्होंने पाकिस्तान की इस पीठ में छुरा घोंपने वाली हरकत का करारा जवाब दिया। ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी और कारगिल में तिरंगा फहराया।

    यह भी पढ़ें: श्रीनिवास रामानुजन: जीवनी, गणितीय योगदान और ‘संख्याओं के जादूगर’ की कहानी

    अटल बिहारी वाजपेयी के वो फैसले जिन्होंने भारत की तकदीर बदल दिया

    अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक कवि हृदय राजनेता नहीं थे, बल्कि वक्त आने पर वे चट्टान की तरह सख्त भी हो जाते थे। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए भारत ने कुछ ऐसे बदलाव देखे, जिन्होंने देश को एक महाशक्ति बनने की राह पर खड़ा कर दिया।

    1. पोखरण परमाणु परीक्षण (1998)

    अटल जी का पहला महत्वपूर्ण साल 1998 मे लिया हुआ फ़ैसला है। भारत राजस्थान के पोखरण मे परमाणु परीक्षण (Pokhran Nuclear Test 1998) कर रहा था उस समय अमेरिका और उसकी खुफिया एजेंसी CIA की सैटेलाइट्स भारत पर चौबीसों घंटे नज़र गड़ाए बैठी थीं। लेकिन अटल जी ने ठान लिया था कि भारत को अब परमाणु शक्ति बनना ही होगा। बेहद गोपनीयता के साथ, 11 और 13 मई को राजस्थान के पोखरण में 5 परमाणु धमाके किए गए। इसे ‘ऑपरेशन शक्ति’ नाम दिया गया। जैसे ही दुनिया को पता चला, अमेरिका और पश्चिमी देशों ने भारत पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए। लेकिन अटल जी डरे नहीं। उन्होंने संसद में सीना तान कर कहा— “हम अपनी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेंगे, चाहे दुनिया कुछ भी कर ले।” इसी दिन उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ के साथ ‘जय विज्ञान’ का नारा जोड़कर भारत को एक नए युग में प्रवेश कराया।

    2. कारगिल विजय (Kargil War Operation Vijay-1999)

    अटल जी हमेशा शांति के दूत रहे। वे खुद बस में बैठकर पाकिस्तान (लाहौर) गए थे ताकि दोस्ती का हाथ बढ़ाया जा सके। लेकिन पाकिस्तान ने धोखे से कारगिल की चोटियों पर कब्जा कर लिया। जब दोस्ती के बदले धोखा मिला, तो अटल जी ने युद्ध का ऐलान कर दिया। उन्होंने भारतीय वायुसेना और थल सेना को खुली छूट दी। अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद, अटल जी ने साफ कर दिया था कि जब तक पाकिस्तान का आखिरी सैनिक हमारी ज़मीन से वापस नहीं जाता, युद्ध नहीं रुकेगा। ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता ने न केवल पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया, बल्कि दुनिया को दिखा दिया कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी शर्तों पर।

    3. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना (Golden Quadrilateral)

    अटल जी का मानना था कि “विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुज़रता है।” उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना शुरू की, जिसका लक्ष्य भारत के चार प्रमुख महानगरों— दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को 4 और 6 लेन वाली वर्ल्ड क्लास सड़कों से जोड़ना था। यह उस समय भारत का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट था। आलोचकों ने कहा था कि इतना पैसा कहाँ से आएगा, लेकिन अटल जी ने इसे मुमकिन कर दिखाया और भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ़्तार दी।

    4. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro)

    आज दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की असल शुरुआत अटल जी के विजन और जिद का ही नतीजा थी। उस दौर में लालफीताशाही और फाइलों के बोझ तले प्रोजेक्ट्स दब जाते थे। लेकिन अटल जी ने निजी दिलचस्पी लेकर दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ़्तार दी। 2002 में उन्होंने खुद कश्मीरी गेट पर पहली मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया और उसमें सफर भी किया। उनका सपना था कि भारत के शहर भी लंदन और न्यूयॉर्क की तरह आधुनिक बनें। आज दिल्ली मेट्रो की सफलता उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

    5. सर्व शिक्षा अभियान: ‘स्कूल चलें हम’

    अटल जी जानते थे कि असली भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक देश का हर बच्चा स्कूल नहीं जाएगा। उन्होंने शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए संविधान में संशोधन (86वां संशोधन) किया। उन्होंने ‘सर्व शिक्षा अभियान’ लॉन्च किया, जिसका वो मशहूर गीत “स्कूल चलें हम…” और पेंसिल पर बैठे दो बच्चों का लोगो (Logo) आज भी उस अभियान की गवाही देता है। इस योजना ने करोड़ों गरीब बच्चों को, खासकर लड़कियों को स्कूल की दहलीज तक पहुँचाया और भारत में साक्षरता दर को बढ़ाने में क्रांतिकारी भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें: आर्यभट्ट: प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री का जीवन व योगदान

    अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तिगत जीवन

    अटल बिहारी वाजपेयी ने देश सेवा के लिए अपना निजी जीवन भी कुर्बान कर दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी शादी नहीं की, वे आजीवन अविवाहित रहे। लेकिन उन्होंने एक बेटी, नमिता को गोद लिया था। अटल जी को सादगी पसंद थी। राजनीति के अलावा उनकी पहचान एक कवि के रूप में भी थी। उनकी कविताएं जैसे “दूध में दरार पड़ गई”, “कदम मिलाकर चलना होगा” आज भी युवाओं को प्रेरणा देती हैं। “मेरी इक्यावन कविताएँ” उनकी मशहूर रचना में से एक है।

    Atal Bihari Vajpayee Biography: President Pranab Mukherjee presenting Bharat Ratna
    Atal Bihari Vajpayee Biography: President Pranab Mukherjee presenting Bharat Ratna

    साल 2009 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। वे डिमेंशिया (Dementia) से ग्रसित हो गए थे और सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में इस महामानव ने अंतिम सांस (Death of Atal Bihari Vajpayee) ली। उनकी मृत्यु पर न सिर्फ पूरा देश रोया, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी शोक व्यक्त किया। यह उनकी शख्सियत का ही असर था। 2015 में उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee) किया गया। उनका जन्मदिन (25 दिसंबर) अब भारत में ‘सुशासन दिवस’ (Good Governance Day) के रूप में मनाया जाता है। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और उनका यह वाक्य हमेशा गूंजता रहेगा— “टूट सकते हैं, मगर हम झुक नहीं सकते।”

    1971 युद्ध में कैसे भारत ने समंदर में डुबो दी पाकिस्तान की सबसे खतरनाक पनडुब्बी PNS Ghazi?

    इतिहास के पन्नों में कुछ तारीखें ऐसी दर्ज होती हैं, जो सिर्फ घटनाएं नहीं होतीं, बल्कि एक राष्ट्र के संकल्प और शौर्य की गाथा बन जाती हैं। 1971 का वो साल… जब भारत एक ऐतिहासिक युद्ध के मुहाने पर खड़ा था। एक ऐसा युद्ध, जिसने बांग्लादेश को आज़ादी दी, और भारतीय सेना के नाम एक अमिट गौरवशाली अध्याय लिख दिया। ये लड़ाई सिर्फ ज़मीन पर नहीं लड़ी जा रही थी। समंदर की गहराइयों में भी एक ऐसी खामोश जंग छिड़ी थी, जिसने युद्ध का रुख मोड़ दिया। और इस जंग का केंद्र था, एक पाकिस्तानी पनडुब्बी – पीएनएस गाजी (PNS Ghazi Sinking Real Story), और उसे खामोश करने का भारतीय नौसेना का वो बेजोड़ ऑपरेशन, जिसने दुनिया को अचंभित कर दिया।

    INS विक्रांत बनाम PNS गाजी

    1971 में भारत के पास सिर्फ एक एयरक्राफ्ट कैरियर था – आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant)। ये सिर्फ एक जहाज़ नहीं था, बल्कि भारतीय नौसेना का दिल, उसका सबसे शक्तिशाली हथियार था।आईएनएस विक्रांत उस समय एशिया का इकलौता एयरक्राफ्ट कैरियर था। इसे ‘समुद्र का सिकंदर’ कहा जाता था। यह मूल रूप से ब्रिटेन का जहाज (HMS Hercules) था, जिसे भारत ने खरीदा था। उस समय ये विमान आसमान से ही दुश्मन की पनडुब्बियों को सूंघ सकते थे और उन पर बम बरसा सकते थे।पूर्वी मोर्चे पर, विक्रांत की मौजूदगी पाकिस्तानी सेना के लिए एक खुली चुनौती थी। इसे बचाना भारत की सबसे बड़ी रणनीतिक प्राथमिकता थी।

    INS Vikrant Aircraft Carrier 1971 Indo-Pak War
    PNS Ghazi sinking real story: INS Vikrant Aircraft Carrier 1971 Indo-Pak War

    उधर पाकिस्तान के पास थी अपनी सबसे घातक पनडुब्बी – पीएनएस गाजी। ये अमेरिकी निर्मित डैफने-क्लास पनडुब्बी थी, जिसे अमेरिका ने पाकिस्तान को लीज पर दिया था। यह उस समय की सबसे हाई-टेक मशीन थी। इसकी मारक क्षमता और रेंज इतनी ज्यादा थी कि यह कराची से पूरा चक्कर लगाकर बंगाल की खाड़ी तक बिना रुके आ सकती थी और वापस जा सकती थी। जो लंबी दूरी तक यात्रा कर सकती थी और अपने साथ विनाशकारी टॉरपीडो और माइंस ले जा सकती थी। गाजी का एकमात्र मिशन था – विक्रांत को ढूंढना, उसे डुबोना, और पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) की समुद्री नाकाबंदी को तोड़ना।

    पाकिस्तानी नौसेना ने गाजी को गुपचुप तरीके से कराची से बंगाल की खाड़ी की ओर रवाना किया। भारतीय नौसेना को इसकी भनक लग चुकी थी कि कोई पनडुब्बी भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रही है। लेकिन कौन सी? और उसका लक्ष्य क्या है? यह रहस्य बना हुआ था।

    यह भी पढ़ें: – क्यों लिखा गया राष्ट्रगान? जानिए जन गण मन (National Anthem) की असली कहानी!

    वो ‘झूठी खबर’ जिस पर पाकिस्तान ने भरोसा कर लिया

    विक्रांत को बचाने का जिम्मा था आईएनएस राजपूत पर। लेकिन एक बड़ी समस्या थी। राजपूत, जो एक पुराना आर-क्लास डिस्ट्रॉयर था, विशाखापट्टनम बंदरगाह पर था, अपने इंजन की मरम्मत करवा रहा था। उसका पूरी तरह से ऑपरेशनल होना संदिग्ध था। उस समय दांव पर बहुत कुछ था। अगर PNS गाजी विक्रांत तक पहुंच जाती, तो युद्ध का पूरा रुख बदल सकता था। ऐसे में, भारतीय नौसेना ने एक अविश्वसनीय, लेकिन मास्टरमाइंड रणनीति बनाई – एक ऐसा जाल, जो दुश्मन को उसके ही दांव से मात दे देता।

    यह कहानी विडिओ मे देखें:

    रणनीति ये थी: ‘विक्रांत को बचाना, गाजी को फ़साना।’ भारतीय नौसेना ने जानबूझकर रेडियो पर झूठे मैसेज लीक किए रेडियो पर ऐसे संदेशों का आदान-प्रदान किया गया जिससे लगे कि विक्रांत वाकई विशाखापट्टनम बंदरगाह पर आ चुका है और पाकिस्तान को पूरा यकीन दिलाने के लिए विशाखापट्टनम बंदरगाह पर विक्रांत के लिए हज़ारों टन राशन और तेल का ऑर्डर दे दिया। मकसद साफ़ था— दुश्मन को यह यकीन दिलाना कि विक्रांत विशाखापट्टनम में खड़ा है। जबकि असलियत में, नौसेना ने चुपके से विक्रांत को अंडमान के जंगलों (पोर्ट ब्लेयर) के पास सुरक्षित छिपा दिया था।

    पाकिस्तानी नौसेना ने इन ‘लीक’ खबरों पर भरोसा कर लिया। पाकिस्तान इस चाल में बुरी तरह फंस गया। गाजी, जो मद्रास की तरफ जा रही थी, उसने अपना रास्ता बदला, यह मानकर कि विक्रांत वहीं पर लंगर डाले हुए है।

    इंजन खराब था, फिर भी ‘INS राजपूत’ काल बनकर टूटा

    विशाखापट्टनम की सुरक्षा का जिम्मा एक पुराने जहाज़ आईएनएस राजपूत (INS Rajput) के पास था। उसका इंजन खराब था और वो मरम्मत के लिए बंदरगाह पर खड़ा था। PNS Ghazi को नहीं पता था कि उनके स्वागत के लिए, इंजन में खराबी के बावजूद, INC राजपूत पूरी तरह तैयार खड़ा था।

    INS Rajput Destroyer dropping depth charges
    PNS Ghazi Sinking Real Story: INS Rajput Destroyer dropping depth charges

    3 दिसंबर 1971 की आधी रात… गाजी विशाखापट्टनम के बाहर माइंस (बारूदी सुरंगे) बिछा रही थी। तभी INS राजपूत के कैप्टन इंद्र सिंह को पानी के नीचे कुछ हलचल महसूस हुई। कैप्टन इंद्र सिंह के नेतृत्व में राजपूत के क्रू ने तुरंत कार्रवाई की। यह एक जोखिम भरा अनुमान था – क्या यह गाजी है? या कोई और पनडुब्बी?

    बिना किसी हिचकिचाहट के, INC राजपूत ने अपने डेप्थ चार्जर दाग दिए। ये ऐसे हथियार थे जो पानी के भीतर एक नियंत्रित गहराई पर फटते थे। नसीब देखिए… या शायद भारतीय नौसेना की अद्भुत क्षमता… एक जोरदार धमाका हुआ! ये धमाका उस जगह पर हुआ जहाँ गाजी के सारे गोला-बारूद और विस्फोटक रखे हुए थे। यह धमाका इतना तेज़ था कि गाजी के अंदर रखे सारे टॉरपीडो और बारूद एक साथ फट गए। पल भर में पाकिस्तान की वो गौरवशाली पनडुब्बी लोहे (PNS Ghazi Sinking) के कबाड़ में बदल गई और उसमें सवार सभी 93 पाकिस्तानी सैनिक हमेशा के लिए समंदर में दफन हो गए।

    यह भी पढ़ें: Mein Kampf विवाद में कैसे सुभाष चंद्र बोस ने हिटलर को झुकाया

    आज भी समंदर के नीचे गवाही दे रहा है गाजी का मलबा

    गाजी का डूबना 1971 के युद्ध में भारत के लिए एक निर्णायक क्षण था। इससे पूर्वी मोर्चे पर पाकिस्तानी नौसेना की नाकाबंदी की योजना ध्वस्त हो गई, और भारतीय नौसेना को बंगाल की खाड़ी में पूर्ण वर्चस्व मिल गया। विक्रांत सुरक्षित रहा, और उसने सफलतापूर्वक हवाई हमलों को अंजाम दिया।

    PNS Ghazi Sinking Real Story: Wreck of PNS Ghazi Submarine
    PNS Ghazi Sinking Real Story: Wreck of PNS Ghazi Submarine

    पाकिस्तान ने सालों तक दावा किया कि गाजी एक आंतरिक विस्फोट या भारतीय माइनफील्ड के कारण डूबी, लेकिन भारतीय नौसेना लगातार इस बात पर कायम रही कि उसे आईएनएस राजपूत ने डुबोया था। आज भी, विशाखापट्टनम के तट के पास पड़ा PNS Ghazi Sinking का मलबा आज भी चीख-चीख कर भारतीय नौसेना की होशियारी और INS राजपूत की बहादुरी की गवाही देता है।

    पीएनएस गाजी का डूबना (PNS Ghazi Sinking Real Story) सिर्फ एक सैन्य जीत नहीं थी। ये भारतीय नौसेना की रणनीति, खुफिया जानकारी, और अदम्य साहस का प्रतीक था। इसने दिखाया कि कैसे सीमित संसाधनों के बावजूद, एक सुनियोजित चाल और अटूट संकल्प से दुश्मन को मात दी जा सकती है। यह कहानी हमें याद दिलाती है कि हमारे देश की रक्षा में, हमारे वीर जवान हर पल, हर स्थिति में डटे रहते हैं।

    एक मामूली MR ने कैसे खड़ी कर दी अरबों की कंपनी Mankind Pharma? रमेश जुनेजा की कहानी

    कहते है असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है और अगर सफलता की सीढ़ी ही किसी के समस्या के समाधान से जुड़ा हो तो सफलता तो मिलनी ही थी। आज की कहानी ऐसे शख्सियत की है जिसकी शुरुवात यूपी रोडवेज की खटारा बसों में धक्के खाते हुए हुई थी जिसने अपनी करियर की शुरुवात एक साधारण मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की नौकरी से की और फिर अरबों डॉलर की कंपनी का मालिक बन गया। हम बात कर रहे हैं भारत की दिग्गज दवा कंपनी Mankind Pharma (मैनकाइंड फार्मा) के संस्थापक, रमेश जुनेजा (Ramesh Juneja Success Story) की। जिनकी बिजनेस स्टोरी आज के युवा उधमी के लिए प्रेरणास्तोत्र है।

    यह कहानी पैसे कमाने की नहीं है, यह उस सोच की कहानी है, उस जिद्द की कहानी है, जो साबित करती है कि अगर इरादे पक्के हों, तो जेब में कम पैसे होने के बावजूद भी इतिहास रचा जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे मेरठ की तंग गलियों से निकलकर रमेश जुनेजा जी ने फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट तक पहुँचने का यह अविश्वसनीय सफर पूरा किया ।

    शुरुआती संघर्ष: जब यूपी रोडवेज ही थी सहारा

    रमेश जुनेजा का जन्म 1955 में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सपनों और जिम्मेदारियों के बीच पले-बढ़े रमेश ने विज्ञान में ग्रेजुएशन किया और 1974 में ‘कीफार्मा लिमिटेड’ (KeePharma Ltd) के साथ अपने करियर की शुरुआत की। शुरुआती दिन बेहद संघर्षपूर्ण थे। उन्होंने अपनी करियर की शुरुवात एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) से किए। उनका काम था अलग-अलग शहरों में जाना और डॉक्टरों को अपनी दवाइयों के बारे में समझाना। लेकिन नौकरी करते हुए तनख्वा कम होने के कारण उसके पास न तो उनके अपनी गाड़ी थी और न ही ज्यादा पैसे।

    रमेश अक्सर मेरठ से पुरकाजी या आसपास के कस्बों में जाने के लिए यूपी रोडवेज की बसों का इस्तेमाल करते थे। तपती गर्मी में घंटों बसों में सफर करना, पसीने में लथपथ होकर डॉक्टरों के क्लीनिक के बाहर अपनी बारी का लंबा इंतजार करना—यही उनकी दिनचर्या थी। लेकिन इन्हीं मुश्किलों ने उन्हें बाज़ार की असलियत समझाई।

    Ramesh Juneja Success Story: Medical Representative Life Struggle in India
    Ramesh Juneja Success Story: Medical Representative Life Struggle in India

    वो एक पल जिसने सेल्समैन को बिजनेसमैन बना दिया

    1975 में, उन्होंने Lupin Limited ज्वाइन किया और जहाँ उन्होंने 8 साल तक काम किया। इसी दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने एक आम सेल्समैन को एक विजनरी बिजनेसमैन बना दिया। एक बार उन्होंने देखा कि एक गरीब व्यक्ति को अपने परिवार के इलाज के लिए दवा खरीदने हेतु अपने गहने (Jewelry) बेचने पड़े। दवाई के लिए गहने बेचना मध्यमवर्गीय परिवार के लिए काफी दुखद स्तिथि होती है, उन्होंने भी भी वही दर्द महसूस किया जो उस परिवार के आँखों मे थी। उन्होंने महसूस किया कि भारत में दवाइयां बहुत महंगी हैं और आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। यहीं से उन्होंने ठान लिया— “मैं एक ऐसी कंपनी बनाऊंगा जो अमीर हो या गरीब, हर इंसान को सस्ती और अच्छी दवा उपलब्ध कराएगी।”

    पहली कोशिश मे चखे विफलता का स्वाद

    कहते हैं न, सफलता का रास्ता सीधा नहीं होता। 1994 में रमेश जुनेजा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ‘Bestochem’ नाम की कंपनी शुरू की। उन्होंने अपनी पूरी जमा-पूंजी और मेहनत लगा दी, लेकिन अफ़सोस, यह पार्टनरशिप और कंपनी सफल नहीं हो पाई। उन्हें कंपनी छोड़नी पड़ी। यह एक बहुत बड़ा झटका था। कोई और होता तो शायद टूट जाता या वापस नौकरी करने लगता। लेकिन रमेश जुनेजा ने हार नहीं मानी। उनका सपना टूटा नहीं था, बस थोड़ा और मजबूत हो गया था।

    यह भी पढ़ें:- किसान के बेटे ने कैसे खड़ी की 23,000 करोड़ की कंपनी? पीएनसी मेनन की कहानी

    50 लाख से हजारों करोड़ का साम्राज्य (The Rise of Mankind)

    असफलता से सीखने के बाद, 1995 में रमेश जुनेजा ने अपने छोटे भाई राजीव जुनेजा के साथ मिलकर अपनी नई कंपनी की नींव रखी—जिसका नाम था Mankind Pharma। इसकी शुरुआत उन्होंने केवल 50 लाख रुपये से की थी। उस समय उनकी टीम में सिर्फ 25 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे। संसाधन कम थे, लेकिन विजन बहुत बड़ा था।

    उनकी रणनीति बिल्कुल साफ़ थी— “सस्ती दवाएं और बेहतरीन क्वालिटी।” जहां बड़ी कंपनियां महंगी दवाएं बेचकर मुनाफा कमा रही थीं, वहीं रमेश जुनेजा ने कम मुनाफे पर ज्यादा लोगों तक दवा पहुंचाने का फैसला किया। उनका यह ‘आम आदमी वाला फार्मूला‘ काम कर गया। पहले ही साल में कंपनी ने 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो उस समय एक बड़ी बात थी।

    Mankind Pharma Products and Forbes Billionaire Ramesh Juneja Success Story
    Mankind Pharma Products and Forbes Billionaire Ramesh Juneja Success Story

    फोर्ब्स लिस्ट मे नाम और घर-घर में मिली पहचान

    आज Mankind Pharma भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद दवा कंपनियों में से एक है। जिसमे Manforce, Prega News और Gas-O-Fast जैसे ब्रांड्स आज हर घर की ज़रूरत बन चुके हैं, वो इन्हीं की देन हैं। जिस व्यक्ति ने कभी बस में धक्के खाए थे,आज उसी मेहनत को फोर्ब्स (Forbes) ने सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल किया। रमेश जुनेजा की कहानी हमें सिखाती है कि शुरुआत आप कहाँ से करते हैं, यह मायने नहीं रखता। मायने यह रखता है कि आप जाना कहाँ चाहते हैं। उन्होंने एक समस्या (महंगी दवाइयां) देखी और उसे सुलझाने के लिए अपना जीवन लगा दिया। सफलता तो बस उसी सेवा का इनाम है।