Home Blog Page 5

साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचें | AI फ्रॉड से सुरक्षा के स्मार्ट तरीके

ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि हमें इतनी जानकारी है कि हमारे साथ साइबर ठगी की ही नहीं सकती, लेकिन ऐसा नहीं होता है। साइबर अपराधी हर रोज नए-नए तरीके अपनाकर शातिर होते जा रहे हैं। साइबर सुरक्षा हमारे लिए सतर्कता और जागरूकता तक सीमित है, लेकिन साइबर ठगों के लिए यह फुल टाइम जॉब है।

साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें?

आज कल हर दिन वाहनों की फर्जी नीलामी विज्ञापन, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड और यूपीआई स्कैम जैसे अनेक मामले सामने आ चुके हैं। डिजिटल अरेस्ट तो साइबर अपराधियों की रोजाना की गतिविधि है। वहीं एआई टूल्स से साइबर ठगों और भी शातिर हो गया है। इन तरीके के जरिए अप्रैल से इस जनवरी तक (10 महीनों में) 4245 करोड़ रुपये का डिजिटल फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 67 प्रतिशत अधिक है।

दरअसल, ठगी को अंजाम देने से पहले साइबर अपराधी लोगों का विश्वास जीतने और उन्हें झांसे में लेने के लिए कई तरह की मनोवैज्ञानिक युक्तियों का सहारा लेते हैं। इनके चंगुल में फंसने से बचने के लिए हमें कुछ सामान्य सी बातों का ध्यान हमेशा रखना होगा।

डिजिटल आदतों में सुधार करें: मजबूत पासवर्ड और सुरक्षित लॉगिन

हम अधिकांशतः हमेशा याद रखने के लिए एक जैसा पासवर्ड या पिन सभी वेबसाइट या ऐप्स के लिए प्रयोग कर लेते हैं, जो यह आदत आपको एक दिन जोखिम में डाल सकती है। ध्यान रखें abc, 1234, जन्मतिथि जैसे पासवर्ड जोखिम भरे होते हैं। पासवर्ड को हमेशा अपडेट करते रहना और पासवर्ड मैनेजर का प्रयोग करना आपके लिए एक सुरक्षित उपाय हो सकता है। फाइनेंशियल अकाउंट, ईमेल और स्टोरेज के लिए पासवर्ड को हमेशा मजबूत रखना चाहिए।

अपने सॉफ्टवेयर और डिवाइस को अप-टू-डेट रखें

आपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर्स और ऐप्स को अपडेट करते रहना आवश्यक है। आउटडेटेड साफ्टवेयर और डिवाइस साइबर अपराधियों के आसान टारगेट होते हैं। पुरानी डिवाइस या मॉडल के लिए निर्माता कंपनियां अपडेट जारी करना बंद कर देती हैं, इसलिए साइबर सुरक्षा का जोखिम बढ़ सकता है। साफ्टवेयर अपडेट को आटोमैटिक रखें, ताकि इसका नोटिफिकेशन प्राप्त होने पर आप इसे इंस्टाल कर सकें।

किसी पर भी सहजता से विश्वास न करें: सत्यापन है जरूरी

किसी भी निजी जानकारी साझा करने या फाइनेंशियल ट्रांसजैक्शन करने से पहले उसकी वैधता को जांचना जरूरी है। आधिकारिक संपर्क नंबर, वेबसाइट या ईमेल जैसी जानकारियों को लेकर आश्वस्त हो लेना चाहिए। अगर कोई बैंक अधिकारी बनकर या पार्सल डिलीवरी के लिए फोन करता है, तो पहले आधिकारिक वेबसाइट या ऐप्स से इसे वेरिफाई करना चाहिए।

ऑनलाइन जानकारी साझा करने में समझदारी बरतें

अगर आपकी कई सारी जानकारियां पहले से ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स जैसे इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध हैं तो आप साइबर अपराधियों के लिए आसान टारगेट हो सकते हैं। इन जानकारियों से पासवर्ड का अनुमान लगाना या फिशिंग के जरिए आपको टारगेट करना आसान हो जाता है। जिससे स्कैमर फेक मैसेज तैयार करके आपको टारगेट कर सकते हैं। इंटरनेट मीडिया अकाउंट, बैंक और क्रेडिट कार्ड पर संभावित असामान्य गतिविधियों की निरंतर निगरानी करते रहना चाहिए।

संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखें और रिपोर्ट करें

अगर आपके फाइनेंशियल डेटा या पर्सनल डेटा में छेड़‌छाड़ का पता लगता है या कुछ असामान्य दिखता है, तो बिना देर किए इसकी जानकारी संबंधित अथॉरिटी को देनी चाहिए। आजकल केवाइसी फ्रॉड के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही है, इसे लेकर जागरूक होने की जरूरत है। अकाउंट की सुरक्षा के लिए मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू करना समझदारी होगी, इसमें पासवर्ड के साथ-साथ फोन पर कोड प्राप्त करने, गूगल आथेंटिकेटर से वेरिफाइ करने जैसी अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

AI टूल्स: साइबर ठगों का नया हथियार और उनसे बचाव

हैकर्स एआई की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए फेक वेबसाइट और वीडियो तैयार करके ठगी को अंजाम दे रहे हैं। गूगल के मुताबिक फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए अटैकर्स फेक एआई टूल्स को प्रमोट करते हैं। इसमें कई बार लूमा एआई, कैनवा ड्रीम लैब आदि का फेक वर्जन तैयार करके यूजर्स को फर्जी वेबसाइट्स पर ले जाते हैं। गूगल ने चेताया है कि वेबसाइट को जांचना आवश्यक है और अनजान सोर्स से कुछ भी डाउनलोड करने से बचना चाहिए। अपडेटेड एंटीवायरस का प्रयोग करना आवश्यक है।

साइबर सुरक्षा एक निरंतर प्रक्रिया है। जागरूकता और सावधानी ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

छत्रपति शिवाजी महाराज: जीवनी, युद्ध, प्रशासन और मराठा साम्राज्य

छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महानतम योद्धाओं और कुशल शासकों में से एक थे। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की और मुगलों, आदिलशाहियों तथा अन्य आक्रमणकारियों के विरुद्ध संघर्ष कर स्वतंत्रता की ज्योति जलाए रखी। शिवाजी न केवल एक वीर योद्धा थे, बल्कि एक आदर्श प्रशासक और जननायक भी थे।

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म और प्रारंभिक जीवन

शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोसले बीजापुर के आदिलशाही दरबार में एक सेनापति थे और माता जीजाबाई एक धार्मिक एवं संस्कारी महिला थीं।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। उन्हें धार्मिक, राजनीतिक, और युद्ध विद्या की शिक्षा दी गई। शिवाजी की मां जीजाबाई और कोंडदेव ने उन्हें महाभारत, रामायण और अन्य प्राचीन भारतीय ग्रंथों का पूरा ज्ञान दिया। उन्होंने बचपन में ही राजनीति और युद्ध नीति सीख ली थी। उनका बचपन राजा राम, गोपाल, संतों तथा रामायण, महाभारत की कहानियों और सत्संग के बीच बीता। वह सभी कलाओ में माहिर थे।

शिवाजी महाराज का वैवाहिक जीवन और उत्तराधिकारी

कहा जाता है कि शिवाजी की कई पत्नियां थीं। उनकी पहली शादी 14 मई 1640 में सईबाई निंबालकर के साथ हुई थी। तब शिवाजी की उम्र 10 साल थी। इनसे शिवाजी की 4 संताने थीं। उनकी दूसरी पत्नी का नाम सोयराबाई मोहिते था, जो काफी चर्चित महिला थीं। हालांकि उनकी पत्नियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है। शिवाजी की मृत्यु के बाद उनका उत्तराधिकार संभाजी को मिला, जो शिवाजी के बड़े बेटे थे।

मराठा साम्राज्य की स्थापना: स्वतंत्रता की नींव

शिवाजी ने 15 वर्ष की आयु में तोरणा किले पर अधिकार कर स्वतंत्र राज्य की नींव रखी। धीरे-धीरे उन्होंने कई महत्वपूर्ण किलों पर विजय प्राप्त की और अपनी सेना को मजबूत किया। उन्होंने छापामार युद्ध नीति (गुरिल्ला वारफेयर) को अपनाकर शक्तिशाली मुगलों और आदिलशाही सेना को कई बार परास्त किया।

छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रमुख युद्ध और विजयें

तोरणा फोर्ट की लड़ाई (1645)पुणे में स्थित तोरणा किला प्रचंडगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। 1645 में यहां हुई लड़ाई का हिस्सा शिवाजी भी थे। तब उनकी उम्र 15 साल थी। छोटी उम्र में ही अपना युद्ध कौशल दिखाते शिवाजी ने इसमें जीत दर्ज की थी।
प्रतापगढ़ का युद्ध (1659)ये महाराष्ट्र के सतारा के पास प्रतापगढ़ किले पर लड़ा गया था। इस युद्ध में शिवाजी ने आदिलशाही सुल्तान के साम्राज्य पर आक्रमण किया और प्रतापगढ़ का किला जीत लिया।
पवन खींद की लड़ाई (1660)महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास विशालगढ़ किले की सीमा में ये युद्ध बाजी प्रभु देशपांडे और सिद्दी मसूद आदिलशाही के बीच लड़ा गया।
सूरत का युद्ध (1664):गुजरात के सूरत शहर के पास ये युद्ध छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगल सम्राट इनायत खान के बीच लड़ा गया। शिवाजी की जीत हुई।
पुरंदर का युद्ध (1665)इसमें शिवाजी ने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।
सिंहगढ़ का युद्ध (1670)इसे कोंढाना के युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। मुगलों के खिलाफ लड़कर शिवाजी की फौज ने पुणे के पास सिंहगढ़ (तत्कालीन कोंढाना) किला जीता था।
संगमनेर की लड़ाई (1679)मुगलों और मराठाओं के बीच लड़ी गई ये आखिरी लड़ाई थी जिसमें मराठा सम्राट शिवाजी लड़े थे।

शिवाजी महाराज का कुशल प्रशासन और अष्टप्रधान मंडल

शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने अपनी शासन व्यवस्था को न्यायसंगत और संगठित बनाया।

  • प्रशासन को आठ विभागों (अष्टप्रधान मंडल) में विभाजित किया।
  • किसानों और व्यापारियों पर अनावश्यक करों का बोझ नहीं डाला।
  • धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।
  • गुरिल्ला युद्ध नीति को अपनाकर युद्ध में विजय प्राप्त की।
  • नौसेना का विकास किया और सिद्दी व पुर्तगालियों से समुद्री क्षेत्रों की रक्षा की।

शिवाजी का प्रशासन दक्कन के प्रशासन से काफी प्रभावित होकर आठ मंत्रियों को नियुक्त किया जिन्हें ‘अष्टप्रधान’ कहा जाता था।

  • पेशवा सबसे प्रमुख मंत्री था जो वित्त और सामान्य प्रशासन की देख-रेख करता था।
  • सेनापति (सर-ए-नौबत) सेना की भर्ती, संगठन, रसद आपूर्ति की देख-रेख करता था।
  • मजमुआदर आय-व्यय के लेखों की जाँच करता था।
  • वाकिया-नवीस आसूचना एवं गृह कार्यों की देख-रेख करता था।
  • शुर-नवीस या चिटनिस राजा को राजकीय पत्र-व्यवहार में सहयोग प्रदान करता था।
  • दबीर राजा को विदेश कार्यों में सहायता प्रदान करता था।
  • न्यायाधीश और पडितराव न्याय और धर्मार्थ अनुदानों के प्रमुख थे।

उसने भूमि पर भू-राजस्व के एक-चौथाई की दर से शुल्क लगाया जिसे “चौथ” या “चौथाई” कहा गया।

शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्ध शैली (छापामार युद्ध)

17वीं सदी में शिवाजी महाराज ने मुगल सेना के विरुद्ध सफलतापूर्वक युद्ध लड़ने के लिए गुरिल्ला युद्ध शैली का इस्तेमाल किया। गुरिल्ला शब्द का अर्थ है ‘छोटे दल’। शिवाजी ने पहाड़ी क्षेत्रों की भूगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल एक लघु तथा चुस्त-दुरुस्त मराठा सेना तैयार की थी। ये सैनिक तेजी से चलने और लड़ने में प्रशिक्षित थे। वे अकस्मात मुगल सेना पर हमला करते और तुरंत पहाड़ों में वापस लौट जाते और छिप जाते।

रात के समय छिपकर हमला करना भी इन योद्धाओं की एक खासियत थी। गुरिल्ला युद्ध शैली से त्रस्त होकर  मुगल सेना पूरी तरह से असहाय हो गई। यह शैली आज भी सैन्य रणनीति की एक महत्वपूर्ण विधा के रूप में जानी जाती है। उनकी इस युद्ध नीति से प्रेरित होकर ही वियतनामियों ने अमेरिका से जंगल जीत ली थी। इस युद्ध का उल्लेख उस काल में रचित ‘शिव सूत्र’ में मिलता है। गोरिल्ला युद्ध एक प्रकार का छापामार युद्ध है।

राज्याभिषेक और छत्रपति शिवाजी महाराज का अंतिम समय

6 जून 1674 को शिवाजी महाराज का भव्य राज्याभिषेक हुआ और उन्हें “छत्रपति” की उपाधि दी गई। 3 अप्रैल 1680 को रायगढ़ किले में उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन उनकी वीरता, प्रशासनिक नीतियाँ और स्वतंत्रता की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। शिवाजी महाराज ने एक मजबूत और स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की नींव रखी, जिसने आगे चलकर मुगलों के पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन और संघर्ष आज भी युवाओं को साहस, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की सीख देता है।

Shri Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi – श्री हनुमान चालीसा

Shri Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi: हनुमान चालीसा, महान कवि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित एक प्रसिद्ध स्तुति है, जो भगवान राम भक्त हनुमानजी यानि बाबा बजरंगबली को समर्पित है। इस हनुमान चालीसा मे 40 (चालीस) दोहे और चौपाइयां हैं, जो हनुमान जी की महिमा, शक्ति और गुणों का वर्णन करती हैं। कहते है हनुमान चालीसा का हर दिन पाठ करने से श्री हनुमानजी की परम कृपा बनी रहती है और सभी तरह के ग्रह दोष का प्रभाव भी खत्म होता है। साथ ही हनुमानजी की कृपा से हर कार्य बनने लगती है और सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

Shri Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

श्री हनुमान चालीसा

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार ।
बल बुधि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार ॥

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥

राम दूत अतुलित बल धामा ।
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी ।
कुमति निवार सुमति के संगी ॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा ।
कानन कुंडल कुँचित केसा ॥

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजे ।
काँधे मूँज जनेऊ साजे ॥

शंकर सुवन केसरी नंदन ।
तेज प्रताप महा जगवंदन ॥

विद्यावान गुनी अति चातुर ।
राम काज करिबे को आतुर ॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया ।
राम लखन सीता मनबसिया ॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा ।
विकट रूप धरि लंक जरावा ॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे ।
रामचंद्र के काज सवाँरे ॥

लाय सजीवन लखन जियाए ।
श्री रघुबीर हरषि उर लाए ॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई ।
तुम मम प्रिय भरत-हि सम भाई ॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावै ।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावै ॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा ।
नारद सारद सहित अहीसा ॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते ।
कवि कोविद कहि सके कहाँ ते ॥

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा ।
राम मिलाय राज पद दीन्हा ॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना ।
लंकेश्वर भये सब जग जाना ॥

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू ।
लिल्यो ताहि मधुर फ़ल जानू ॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही ।
जलधि लाँघि गए अचरज नाही ॥

दुर्गम काज जगत के जेते ।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॥

राम दुआरे तुम रखवारे ।
होत ना आज्ञा बिनु पैसारे ॥

सब सुख लहैं तुम्हारी सरना ।
तुम रक्षक काहु को डरना ॥

आपन तेज सम्हारो आपै ।
तीनों लोक हाँक तै कापै ॥

भूत पिशाच निकट नहि आवै ।
महावीर जब नाम सुनावै ॥

नासै रोग हरे सब पीरा ।
जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥

संकट तै हनुमान छुडावै ।
मन क्रम वचन ध्यान जो लावै ॥

सब पर राम तपस्वी राजा ।
तिनके काज सकल तुम साजा ॥

और मनोरथ जो कोई लावै ।
सोई अमित जीवन फल पावै ॥

चारों जुग परताप तुम्हारा ।
है परसिद्ध जगत उजियारा ॥

साधु संत के तुम रखवारे ।
असुर निकंदन राम दुलारे ॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता ।
अस बर दीन जानकी माता ॥

राम रसायन तुम्हरे पासा ।
सदा रहो रघुपति के दासा ॥

तुम्हरे भजन राम को पावै ।
जनम जनम के दुख बिसरावै ॥

अंतकाल रघुवरपुर जाई ।
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई ॥

और देवता चित्त ना धरई ।
हनुमत सेई सर्व सुख करई ॥

संकट कटै मिटै सब पीरा ।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥

जै जै जै हनुमान गुसाईँ ।
कृपा करहु गुरु देव की नाई ॥

जो सत बार पाठ कर कोई ।
छूटहि बंदि महा सुख होई ॥

जो यह पढ़े हनुमान चालीसा ।
होय सिद्ध साखी गौरीसा ॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा ।
कीजै नाथ हृदय मह डेरा ॥

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप ।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥

॥ सियावर रामचन्द्र की जय ॥
॥ पवनसुत हनुमान की जय ॥
॥ उमापति महादेव की जय ॥
॥ बोलो रे भई सब सन्तन की जय ॥