भारत का वो नेता, जिसे बहुमत से पीएम चुन तो लिया गया, लेकिन उसने खुद ही शपथ लेने से इनकार कर दिया… आखिर क्यों?
बात 1 दिसंबर 1989 की है। आम चुनाव के नतीजों के बाद संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई और हरियाणा के चौधरी देवीलाल को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। वी.पी. सिंह और चंद्रशेखर दोनों उनके नाम पर सहमत थे।
सब कुछ उनके पक्ष में था, लेकिन देवीलाल जब धन्यवाद देने खड़े हुए तो उन्होंने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा, “मैं सबसे बुजुर्ग हूँ, लोग मुझे ‘ताऊ’ कहते हैं और मुझे ताऊ बने रहना ही पसंद है!” यह कहकर उन्होंने पीएम का पद वी.पी. सिंह को सौंप दिया।
हालाँकि, कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे कोई त्याग नहीं, बल्कि चंद्रशेखर को पीएम की रेस से बाहर करने के लिए रची गई एक साजिश भी मानते हैं।
#TauDeviLal #DeviLal #IndianPolitics #PoliticalHistory
